Skip to main content

गिरिडीह में सुदेश महतो की जन चौपाल, पेड़ के नीचे बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

 

        जन संवाद करते आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

गिरिडीह /पीरटांड़ ---//-- झारखंड में जन समस्याओं को लेकर सीधा संवाद स्थापित करने की पहल के तहत रविवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ प्रखंड स्थित नावाडीह पंचायत के जमुआ गांव में आजसू पार्टी की ओर से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रभारी उत्कर्ष महतो  ने किया।आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने गांव में पेड़ के नीचे ग्रामीणों के बीच बैठकर पारंपरिक चौपाल की तर्ज पर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया।जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की कमी, बढ़ती नशाखोरी और अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर ठोस पहल की जरूरत है। सुदेश महतो ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी बातों को सुना और जन समस्याओं पर संवाद को महत्वपूर्ण बताया।

**25 वर्षों के शासन में योजनाओं की समीक्षा जरूरी--सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड में 25 वर्षों के शासन के बाद यह आकलन करना जरूरी है कि राज्य की परिस्थितियों और जनता की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाई जा रही हैं या नहीं। साथ ही यह भी देखना होगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सही तरीके से क्रियान्वयन और आम जनता तक लाभ पहुंचना भी जरूरी है। जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और जमीनी हकीकत को समझना ही जन संवाद का मुख्य उद्देश्य है।कार्यक्रम में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,लम्बोदर महतो,केंद्रीय प्रवक्ता देव शरण भक्त, महासचिव दीपक महतो,युवा प्रभारी उत्कर्ष महतो,जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव,संतोष महतो,टिकेट महतो,जिला परिषद सदस्य बिना देवी आदि  उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कर्ष महतो के अलावे प्रखंड अध्यक्ष,मिराज आलम,प्रकाश पंडित,धीरज बरनवाल,कौलेश्वर दास, केसव पाठक,सहित कई लोगो का सराहनीय योगदान रहा।


** पूरे झारखंड में चलेगा जन संवाद अभियान -- आजसू प्रमुख ने बताया कि जन चौपाल अभियान का यह पहला चरण है। आने वाले दिनों में इसे पूरे झारखंड में चलाने की तैयारी है। अभियान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीणों और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय जरूरतों को समझकर जनहित के मुद्दों को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने ग्रामीणों से मिले सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनता की भागीदारी से ही वास्तविक समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। जन संवाद के जरिए गांवों की आवाज को सामने लाने पर जोर दिया जाएगा।

          जिला युवा प्रभारी उत्कर्ष महतो संबोधित करते

** हरेलाल महतो के भाजपा में जाने पर बोले सुदेश-- इंचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता हरेलाल महतो के भाजपा में शामिल होने से जुड़े सवाल पर सुदेश महतो ने कहा कि “25 वर्षों की दोस्ती समाप्त हुई है।” उन्होंने इस घटनाक्रम पर मंथन करने की जरूरत भी बताई। उनका यह बयान दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से रहे राजनीतिक संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


** उपचुनाव के बीच जन चौपाल की चर्चा--पीरटांड में आयोजित इस जन चौपाल को स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव की पृष्ठभूमि में आजसू प्रमुख का ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद करना चर्चा का विषय बना है। हालांकि, पार्टी ने इस कार्यक्रम को राज्यव्यापी जन संवाद अभियान की शुरुआत बताया है।अब सबकी नजर अभियान के अगले चरणों पर रहेगी कि आजसू पार्टी किस तरह ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाती है और रोजगार, नशाखोरी तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर जनता से संवाद को आगे बढ़ाती है
।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने दिवगंत मंत्री को दी श्रद्धांजलि

  पीरटांड़ (गिरिडीह)//--  पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की।मौके पर उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों एवं अन्य लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी,शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, मोहमद असरफ, देवेश बक्सी सहित  झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र आदि कई लोग उपस्थित थे।