Posts

Showing posts from December, 2023

बुनियादी साक्षरता सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम" के तहत बीआरपी/सीआरपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन।

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह)--बुनियादी साक्षरता सुदृढ़ीकरण कार्यक्रमबके तहत पीरटांड़ संसाधन केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय सीआरपी/बीआरपी का प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ। यह प्रशिक्षण रूम टू रीड संस्था के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में  संस्था से प्रशिक्षक के रूप में कुमुद रंजन, उमाशंकर शर्मा एवं  प्रशांत कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण दिया साथ ही पीरटांड़ से शिक्षक  नन्हकू रविदास का भी प्रशिक्षण में सराहनीय सहयोग रहा।इस प्रशिक्षण में पीरटांड़,डुमरी और बगोदर प्रखंड के सीआरपी बीआरपी ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण में सभी उपस्थित सीआरपी को संकुल स्तरीय पुस्तकालय, स्कूल मॉनिटरिंग, स्पॉट टेस्टिंग, वर्ग 1 एवम 2 के बच्चों को हिन्दी भाषा सीखने/सिखाने आदि बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी। इस प्रशिक्षण के उपरांत सभी संकुलों में विभिन्न विद्यालयों हेतु अधिगम स्तर के आधार पर कुल 6 स्तर की 800 लाइब्रेरी की पुस्तकें वितरित की जाएंगी जिसका उपयोग विभिन्न विद्यालयों के बच्चे कर सकेंगे। प्रशिक्षण के समापन पर पीरटांड़ के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री भोला कु.राय ने इस प्रशिक्षण के उपयोगिता पर अपने महत्वपूर्ण वि

जरूरत मंद के बीच कोलकाता की संस्था युवाशक्ति संगम ने किया कंबल तथा वस्र का वितरण

Image
पीरटांड़(गिरिडीह)--//-- कोलकाता की स्वयंसेवी संस्था यूवा शक्ति संगम(कोलकाता) द्वारा गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित पारसनाथ पर्वत के तराई क्षेत्र में बसे गांवों में गरीब व असहाय लोगों के बीच कम्बल एवं वस्त्र का वितरण किया गया। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री व ड्रेस का वितरण भी किया गया। संस्था के द्वारा यह कार्यक्रम सेवा भाव से किया जाता है । शनिवार को कोलकाता की स्वयंसेवी संस्था पारसनाथ पर्वत के तराई क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव मोहनपुर, छक्कूडीह, जिलिंगटांड समेत आस पास गांव में शिविर लगाकर हजारों ग्रामीणों के बीच कम्बल एवं वस्त्र का वितरण किया। गांव के बच्चो के बीच पाठ्य सामग्री मसलन कॉपी, कलम, कटर रबर पेंसिल,खिलौना व चाकलेट बांटा गया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन नमोकार महामंत्र व राष्ट्रगीत के साथ किया गया|संस्था के अध्यक्ष बिमल सिपानी ने कहा कि संस्था हमेशा गरीब असहाय के सहयोग के लिए तत्पर है। समाज के अंतिम पायदान के लोगों की सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष विजय तिवारी, उपाध्यक्ष महेंद्र चौधरी,आलोक जैन, रंजीत ओझ

पंचायत सचिवालय पालगंज में जरूरत मदों के बीच मुखिया तथा वार्ड सदस्यों ने किया कंबल वितरण

Image
 पीरटांड़--पीरटांड़ प्रखंड स्थित पालगंज पंचायत सचिवालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पीरटांड़ के निर्देशानुसार  मुखिया  शशिबाला देवी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे सबकी योजना सबका विकास-योजना 2024-25 के निर्माण हेतु स्थानीय सतत विकास लक्ष्यो के सभी नौ थीम में से एक थीम का चयन उपस्थित वार्ड सदस्यों एवं मुखिया के द्वारा सर्वसम्मति से किया गया।साथ ही ग्राम सभा के उपरांत पंचायत भवन में ही मुखिया शशिबाला देवी एवं वार्ड सदस्यों के द्वारा जरूरत मंद महिला पुरुषों के बीच  लगभग 100 कंबलों का वितरण किया गया।मौके पर मुख्य रूप से मुखिया शशिबाला देवी,उप मुखिया मनोहर साहू,बिरजू साहू,वार्ड सदस्य नूतन देवी,ममता देवी,छोटी मल्लाह, भोला साव,मणि दास, बिरमा सोरेन,महादेव किस्कू,जितेंद्र पंडित,निकुंज केेतन भक्त, राम प्रसाद महतो  सहित कई लोग उपस्थित थे।

सहायक अध्यापको में सरकार के खिलाफ आक्रोश,19 दिसंबर को विधानसभा का करेंगे घेराव

Image
पीरटांड़--पीरटांड़ प्रखंड स्थित बीआरसी में सहायक अध्यापकों की एक बैठक की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उन्नीस दिसंबर को सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ सहायक अध्यापक विधान सभा का घेराव करेंगे।बैठक में बताया गया कि हेमंत सरकार ने वादा किया था कि सरकार बनने के तीन माह के अंदर सभी सहायक अध्यापक को वेतनमान दिया जाएगा।लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी वेतनमान नही दिया गया।इसी वादे के खिलाफ झारखण्ड के सभी सहायक अध्यापक एकजूट होकर आंदोलन के लिए कटिबद्ध हो गए हैं।साथ ही विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है।इस आंदोलन हेतु प्रखंड स्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया।जिसमें संयोजक अशोक कुमार सिंह, सहसंयोजक प्रमोद कुमार सिंह ,महेष्वर मुर्मू,हीरालाल प्रसाद, रवि रंजन सिन्हा, टेरेसा टोपनो,सीताराम कोल्ह,शंकर रजक,बख्तियार हुसैन,अरुण मंडल सहित दो सौ से अधिक सहायक शिक्षक उपस्थित थे।