Posts

Showing posts from September, 2023

आदि श्री दुर्गा मंडप पालगंज का निर्माण कार्य शुरू,सेकड़ो की संख्या में पहुंचे ग्रामीण

Image
पीरटांड़--पीरटांड़ के पालगंज में स्थित आदि श्री दुर्गा मण्डप का निर्माण कार्य शनिवार को शुरू हुआ।बताया जाता है कि इस आदि श्री दुर्गा मंडप का निर्माण पालगंज राज्य के राजा ने किया था,यह अति प्राचीन दुर्गा मंडप 700 वर्ष पुराना बताया जाता है।जिसका जीर्णोद्धार बीच बीच मे होता रहता आया है।लेकिन वर्षो बाद इस मंडप का पूर्ण निर्माण किया गया।इस निर्माण कार्य मे स्थानीय ग्रामीणों सहित जिले के कई समाजसेवी ने आर्थिक रूप से सहयोग किया है।वही दुर्गा मंडप निर्माण कार्य को सफल बनाने कई वर्षों से लगे हुए लोगो में काफी खुशी देखी जा रही है। इस बाबत दुर्गा मंडप निर्माण में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले रविरंजन सिंह सिंटू ने कहा कि यह मंडप पूरे क्षेत्र का ऐतिहासिक धरोहर है।इसका निर्माण हो जाने से स्थानीय श्रद्धालुओं में काफी खुशी है।समाज सेवी सजित सिंह,संजीव गोस्वामी, सुरेश साव,आदि ने बताया कि राजा के समय का यह मंडप का निर्माण कार्य माता की कृपा से सम्पन्न हुआ है।जिसमे स्थानीय युवाओं,समाजसेवियों, महिलाओं का भी पूरा सहयोग रहा है।निर्माण कार्य को सफल बनाने में गौरव राम,भोला साव,पवन मल्लाह,पंचम सिंह,छोटी मल्ल

आवास योजना का निरीक्षण, निर्माण कार्य मे तेजी लाने का निर्देश

Image
पीरटांड़--पीरटांड प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मरांडी ने गुरुवार को कुम्हरलालो पंचायत का दौरा किया ।जहां आवास योजना का निरीक्षण किया।साथ ही लाभुकों से मिलकर आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।इस दरम्यान स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शुभाष कुमार आदि उपस्थित थे।बताते चले कि बीडीओ मनोज मरांडी का क्षेत्र में लगातार दौरा चल रहा है।विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर कार्यो में तेजी ओर सुधार करने का निर्देश दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार पीएम आवास योजना कई पंचायत में अधूरे पड़े हैं।जिसको लेकर बीडीओ क्षेत्र का दौरा कर आवास को पूर्ण करने का निर्देश दे रहे हैं।जिसके कारण आवास योजना पूर्ण करने में तेजी आई है।

मधुबन के शाश्वत ट्रस्ट द्वारा पर्युषण पर्व के लिए निर्बाध रूप से बिजली की मांग

मधुबन ,शिखरजी (गिरिडीह)--//-- जैनियों के विश्व प्रशिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में सोमवार से पर्युषण पर्व शुरू हो रहा है।इसको लेकर शाश्वत   ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन ने झारखण्ड बिजली विभाग को आवेदन देकर मधुबन में निर्बाध विजली देने की मांग की है।कहा है कि 20 तीर्थंकर की निर्वाण भूमि मधुबन में पर्युषण पर्व के अवसर पर देश के कोने कोने से हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालुओं का आगमन होने वाला है।लगभग 200 से अधिक जैन साधु साध्वी का चतुर्मास चल रहा है साथ ही पर्युषण को देखते हुए कई ओर संतो की ओर से कार्यक्रम तय हुआ है।प्रबंधक संजीव जैन ने कहा कि वर्तमान में बिजली की व्यवस्था ठीक नही है।जिससे आने वाले जैन यात्रियों को अपने महान पर्व पर समस्या हो सकती है।इसलिये बिजली के लिए जरनेटर पर विवश न होना पड़े इसके लिए बिजली विभाग से मांग करते हैं कि पर्व के दौरान बिजली सुविधा निर्बाध रूप से दिया जाय।बताया जाता है कि पर्युषण पर्व 28 सितंबर तक चलेगा। इस पर्व में जैन अनुयायी गहन अध्ययन,चिंतन, शुद्धिकरण जैसी भावना में लीन हो कर निर्जला उपवास जैसे धर्म ध्यान करते हैं।

दिव्यांग छात्र छात्राओं के बीच सहायक उपकरण का वितरण।

Image
  पीरटांड (गिरिडीह) --// पीरटांड़ प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को रामावेशी शिक्षा अंतर्गत 03 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के दिव्यांग बच्चों के, लिए आयोजित प्रखंड स्तरीय जांच शिविर  सह आवश्यक सहायक उपकरण शिविर का  आयोजन किया गया। इस दरम्यान इस इस शिविर में प्रखंड के 110 दिव्यांग छात्र छात्राओं की जांच की गई ।प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी भोला कुमार राय ने कहा कि पूर्व में जांच करा चुके 29 छात्र छात्राओं के बीच आवश्यक सहायक उपकरण वितरण जैसे व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल,रोलेटर हयरिंग एडस, छात्र- छात्राओं के एमएसईईडी किट, प्रोन फिट,कैलिपर, वालिंग स्टीक, ब्लाइंड स्टीक आदि उपकरणों का वितरण किया गया।उपकरण वितरण होने से दिव्यांगों को लाभ पहुंचेगा। इस बीच शिविर से पुन: विद्यालयों से आये  दिव्यांग बच्चों की जाँच डॉक्टरों की टीम ने किया। दिव्यांग छात्र- - छात्राएँ अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे हुए थे।कार्यक्रम को सफल बनाने मे  स्वाति गिरि,विश्वरंजन महापात्रा , राम कुमार सिंह , आकाश गौतम,सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि एक्का, शिवली मुखर्जी ,बीपीओ भोला कुमार राय,सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द की बैठक,जिला कमेटी का किया गया विस्तार

Image
गिरिडीह--////-- राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द गिरिडीह जिला की बैठक गिरिडीह स्थित चित्रांश भवन में की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष  एमके वर्मा  और संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार ने की।बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के जिला कमिटी के रिक्त पड़े पदों पर नये पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष के पद पर  नवीन कुमार सिन्हा एवं  राजेश कुमार सिन्हा (राजू),सचिव सह मीडिया प्रभारी के  चंदन कुमार सिन्हा को तथा संयुक्त सचिव  विकास सिन्हा को बनाया गया। बैठक के दौरान सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ जिला के पदाधिकारियों द्वारा उनके मनोनयन से सम्बंधित प्रमाणपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।  वहीं बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गयी। जिसमे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के साथ कुछ नये कार्यक्रम करने हेतु उसकी रूप रेखा तैयार की गई। वहीं बैठक के दौरान युवा कमिटी के पदाधिकारियों को एक माह के अंदर कमिटी का विस्तार करने और उसकी सूचना से जिला कमिटी को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं अगली बैठक जिलाध्य