Posts

Showing posts from December, 2024

जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात।घरों को तोड़ा,फसलों को किया बर्बाद।नगर विकास मंत्री पहुंचे ,पीड़ित परिवार से मिलकर सहयोग का आश्वासन दिया

Image
पीरटांड़( गिरिडीह)-- गिरिडीह जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।सरिया प्रखण्ड में उत्पात मचाने के बाद पीरटांड़ में भी हाथियों का उत्पात चालू हो गया है।कुछ दिन पूर्व ही हाथियों ने कुम्हारलालो के बरमसिया में फसल को रौंद दिया वहीं तीन दिन पूर्व तुइयो में भी दो घरों को तोड़ डाला था।इधर शनिवार देर रात लगभग दस बजे लगभग 32 जंगली हाथियों के झुंड जिसमे आठ बच्चे भी शामिल हैं ने पीरटांड प्रखंड के पालगंज पंचायत के सुगवाटांड़ टोला  में भी  घुस कर जमकर उत्पात मचाया।इस दौरान गजराज के झुंड ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।साथ ही घर मे रखे अनाज को भी खा गया ओर बर्बाद कर दिया वही एक व्यक्ति के घर मे रखे धान ओर आलू के फसल को रौंद डाला।बताया गया कि हाथियों का झुंड शाम को पीरटांड़ के जलेबिया घाटी के पास था। वन विभाग के कर्मी नजर बनाए हुए थे लेकिन देर रात हाथियों का झुंड जंगल होते हुए सुगवाटांड़ घुस गया । हाथियों के आगमन से  आसपास के ग्रामीण भी दहशत में है।स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दे गई।हालांकि सूचना मिलते ही नगर विकास मंत्री सह गिरीडीह विधायक सु...

हरलाडीह में धान कार्य केंद्र का उद्घाटन।2400 रुपये क्विंटल की दर से किसान बेचेंगे धान

Image
 पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ के हरलाडीह स्थित पैक्स में रविवार को  धान अधि प्राप्ति केंद्र का उदघाटन हरलाडीह मुखिया  चांद मुनि देवी, उपमुखिया भारती कुमारी,विधायक प्रतिनिधि,  महेश मरांडी आदि ने किया।पैक्स अध्यक्ष गुलशन मरांडी ने कहा कि अब किसानों को धान बेचने के लिए कहि जाने की जरूरत नही है।किसानों से 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से पैक्स में धान की ख़रीदगी की जाएगी।वहीं किसानों में धान की उचित मूल्य मिलने से खुशी देखी गई।मौके पर किसान बिनोद पंडित, बीरेंद्र पंडित, प्रहलाद पंडित,महावीर पंडित, रिंकु, संगीता , तेज लाल रविदास, तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

बीडीओ की अध्यक्षता में पीरटांड़ में समन्वय समिति की बैठक

Image
 पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ मनोज मराण्डी की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ समन्वय समिति की बैठक की गई।बैठक में विभागवार चल रहे योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली गई।तथा वैसे विभाग जिनका प्रगति संतोष जनक नहीं है उन्हें कड़ी हिदायत के साथ प्रगति  में सुधार लाने को निदेश दिया है।साथ ही बैठक में NGO के द्वारा प्रवासी मजदूर की समस्या की जानकारी दी गई।इस दरम्यान बैठक में कॄषि विभाग,मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पैंसन ,स्वास्थ्य विभाग, पेय जल विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।मौके पर सुमित कुमार, राजू साह, सिमोन किस्कू,आर्यन कुमार,अमित कुमार,जेई कुमार रजक सहित अन्य उपस्थित थे।

कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Image
पीरटांड़(गिरिडीह)---प्रखंड मुख्यालय पीरटांड़ में मंगलवार को झालसा के निर्देश पर  कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार, सीओ गिरिजानंद किशकु आदि ने संयुक्त रूप से किया।इस शिबिर में  पैनल अधिवक्ता मीरा कुमारी व रवि कुमार बर्मा ने उपस्थित लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया।अधिवक्ताओं ने कहा कि आज के आधुनिक युग मे जागरूकता के अभाव में लोग कानून के जाल में फंस जाते हैं।इसीलिए हमेशा कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन होता है ताकि लोग जागरूक हो।साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मुफ्त कानूनी जानकारी ले सके।इस दौरान घरेलू हिंसा,मानसिक प्रताड़ना,महिला आदि पर विचार रखे गए।मौके पर महेश राम,बीरबल किशकु,मुकेश कुमार,बिनोद कुमार,जितेंद्र कुमार,पिंटू कुमार आदि लोग थे।

देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की 140 जयंती मनाई गई

Image
गिरिडीह --/-- सादा जीवन उच्च विचार के पथ पर चलने वाले सादगी का प्रतीक रहे देश के महान स्वतंत्रता सेनानी सह भारत देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की मंगलवार को 140 वीं जयंती मनायी गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने उनके प्रतिमा व चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस  अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा गिरिडीह स्थित सिंकू सिन्हा के व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सिन्हा मेडिकल में भी एक कार्यक्रम आयोजित कर देश रत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई।साथ ही इनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।वहीं अन्य कई अन्य विषयों पर भी कायस्थ महासभा द्वारा विचार विमर्श किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनय बक्सी, संजीव नाथ सिन्हा, राजेश सिन्हा, सिंकू सिन्हा, नीलू सिन्हा, सुमन सिन्हा,चंदन सिन्हा आदि कई लोग उपस्थित थे।