Posts

Showing posts from February, 2025

श्रद्धा और विश्वास एवं भक्ति के बिना परमात्मा की प्राप्ति सम्भव नही है-पंडित भूपेंद्र जी महराज

Image
  पीरटांड़- (गिरिडीह)--गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पालगंज में चल रहे पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन शिव महापुराण की कथा सुनाते हुए वृदांवन धाम से पधारे पंडित भूपेंद्र जी महाराज ने कहा कि श्रद्धा ही पार्वती है और विश्वास ही शिव है।बिना श्रद्धा और विश्वास एवं भक्ति के बिना परमात्मा की प्राप्ति सम्भव नही है।कहा कि इस कलयुग में सरल और सहज साधन है भगवान की कथा का श्रवण मनन करना, जप करना,माता पिता की सेवा करना।इस बीच शिव पार्वती विवाह का उत्सव भी मनाया गया।साथ ही भगवान गणेश एवं कार्तिकेय जी का जन्म चरित्र, बल चरित्र का बखान किया गया।इसके पूर्व काशी से आये यज्ञाचार्य रामसुंदर पांडेय के सानिध्य में सुबह से ही कई धार्मिक कार्य किये गए। वहीं यज्ञ मंडप फेरी के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी।इस बीच मंडप पूजन,हवन सहित अन्य कई धार्मिक कार्य किया गया।बताते चले कि दुर्गा पूजा समिति द्वारा आदि दुर्गा मंडप परिसर में रुद महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है ।जिसका समापन मंगलवार को होगा।पूजन के बाद  आरती एवं महा प्रसाद का वितरण किया गया।तत्पश्चात देर शाम वृन्दावन धाम से ...

पालगंज में कलश यात्रा के साथ पाँच दिवसीय रुद्र महायज्ञ प्रारम्भ।

Image
  पीरटांड़-पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत पालगंज पंचायत के अति प्राचीन श्री आदि दुर्गा मंडप परिसर में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ पाँच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का प्रारम्भ हो गया जो 18 फरवरी तक चलेगा।रुद्र महा यज्ञ को लेकर यज्ञ समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार कई दिनों से लगे हुए थे।इस मंगल कलश यात्रा में 351 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश उठाया जो गाँव का भ्रमण करते हुए उत्तर वाहिनी नदी पहुंची। जहां पूरे विधि विधान से पंडित राम सुंदर पांडेय ने कलश पूजा कराई।वही से कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा।इस बीच यज्ञ स्थल पर कई धार्मिक विधियां पूरी की गई।ततपश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं शरबत का वितरण किया गया। बताते चले कि पांच दिवसीय श्री रुद महायज्ञ का शुरुआत गुरुवार को हुई जो 18 फरवरी तक चलेगी।यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यज्ञ में प्रवचन कर्ता के रूप में वृन्दावन के पंडित भूपेंद्र जी महाराज एवं यज्ञाचार्य काशी के पंडित राम सुंदर पांडेय जी आये हुए हैं।इधर देर शाम वृदांवन से आये पंडित भूपेंद्र जी महाराज के द्वारा प्रवचन का दौर शुरू हो जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित ब...

सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच किया जरूरत के सामानो का वितरण।

Image
  मधुबन(गिरिडीह)-- डुमरी प्रखण्ड अंतर्गत मधुबन थाना स्थित छछन्दों पंचायत के मोहनपुर गाँव मे मंगलवार को भारत सरकार द्वारा प्रायोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत  सीआरपीएफ की 154 बटालियन की ओर से मेडिकल केम्प शिविर का आयोजन सहित खेल सामग्री एवं विभिन्न जीवन उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया।यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक साकेत सिंह, भा.पु से. एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन में सीआरपीएफ की एफ/154 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मोहनपुर, जयनगर और जोभी गांवों के ग्रामीण महिला, पुरुष एवं बच्चे की मौजूदगी के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि ,ग्रामीण भी उपस्थित रहे।  इस निशुल्क वितरण शिविर के संबंध में सीआरपीएफ 154 बटालियन के राजेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी,  दलजीत सिंह भाटी, द्वितीय कमान अधिकारी  द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जो गांव के सामान्य नागरिक है उनके साथ सुरक्षा बलों का बेहतर संबंध स्थापित करना है।, इससे सीआरपीएफ व पुलिस का इन क्षेत्र वासियों के साथ एक प्रभावी स...

मधुबन में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन।दिव्यांग जनों के बीच किया गया उपकरण का वितरण।

Image
मधुबन( गिरिडीह)--- विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में रविवार को भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थ राज सम्मेद शिखर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे कुल 195 दिव्यांग पुरूष एवं महिलाओं के बीच कृत्रिम अंग का वितरण किया गया।बताते चले कि कार्यक्रम का उद्घाटन  मुख्य अतिथि गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार,विशिष्ट अतिथि एएसपी सुरजीत कुमार,एसडीपीओ जीतवाहन उरांव,शाश्वत ट्रस्ट के महामंत्री राज कुमार जैन अजमेरा, महावीर समिति के संयोजक हरीश दोषी,ओम प्रकाश अग्रवाल,प्रभात सेठी, सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर पीरटांड़ बीडीओ मनोज कुमार,सीओ गिरिजानंद किस्कू,आई होस्पिटल के महेश वोरा,पूरण मल,ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेंद्र जैन,प्रबंधक संजीव जैन, सहित ए सईदी,सुजीत सिन्हा, देवेंद्र जैन,राजा जैन,गंगाधर महतो, मुकेश महतो,शैलेन्द्र जैन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने संस्था की काफी सराहना की।कहा कि जरूरत मन्द लोगों को मिलने वाली कृत्रिम अंग उनको आगे की राह...

पीरटांड़ के पालगंज में 13 फरवरी से पाँच दिवसीय यज्ञ शुरू।यज्ञ को लेकर मंगलवार को किया गया ध्वजारोहण।

Image
  पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत पालगंज पंचायत स्थित आदि दुर्गा मंडप परिसर में रुद्र महायज्ञ को लेकर मंगलवार को मांगलिक विधि विधान से महायज्ञ का झंडा गाड़ा गया।ध्वजारोहण कार्यक्रम पंडित बासुकीनाथ उपाध्याय एवं शंकर उपाध्याय ने कराया वहीं यजमान के रूप में दीपनारायण सिंह उपस्थित थे।बताते चलें कि पांच दिवसीय श्री रुद महायज्ञ का शुरुआत 13 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुरु होगी जो 18 फरवरी तक चलेगी।यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यज्ञ में प्रवचन कर्ता के रूप में वृन्दावन के पंडित भूपेंद्र जी महाराज एवं काशी के पंडित राम सुंदर पांडेय जी उपस्थित रहेंगे।मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष रवि रंजन सिंह,उपाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी,सचिव सुजीत सिंह,कोषाध्यक्ष उमेश साहू,संजय बर्णवाल,भोला साव ,जानकी मल्लाह,छोटी मल्लाह,बप्पी लाहकार मयंक बरनवाल,संजय मल्लाह,सहित कई उपस्थित थे।