Skip to main content

Posts

पीरटांड़ में पहुंचे गजराज,फसलों को रौंदा

पीरटांड़( गिरिडीह)--हाथियों के झुंड ने पीरटांड़ में एक बार फिर उत्पात मचाया है।चार हाथियों के झुंड ने पीरटांड़ के कुम्हारलालो पंचायत स्थित बरमसिया में बाजरा के फसल एवं धान को बर्बाद कर दिया।बताते चले कि धान कटनी के समय ही पिछले कई वर्षों से पीरटांड़ में हाथियों का झुंड आता है।ओर काफी उत्पात मचाता है।इधर मंगलवार की देर रात चार हाथी जिसमे दो बड़े ओर दो छोटे हाथी शामिल हैं इन हाथियों ने पहाड़ी के नीचे स्थित खेतो में लगे फसलों को बर्बाद कर दिया।इस दरम्यान हाथियो ने बरमसिया निवासी बरसा सोरेन, रूपलाल बास्के के खेत मे लगे बाजरा की फसल को बुरी तरह बर्बाद कर दिया।वही बिसुलाल सोरेन के खेत मे लगे धान की फसल को भी रौंद दिया।ग्रामीण तालो सोरेन ने बताया कि देर रात हाथियों ने गाँव से दूर खेतो में फसलों को बर्बाद किया फिलहाल गांवों में भय का माहौल बना हुआ है।लोग धान काटने में लगे हुए हैं।  शाम होने से पहले दिन में ही धान की कटाई करने की बात ग्रामीण कह रहे हैं।इस बाबत प्रभारी रोहित कुमार पनोरी एवं वनपाल आशीष मिश्रा ने बताया कि हाथियों के द्वारा फसलों को नुकसान किया गया है।फिलहाल हाथी वही पहाड़ी में है।लोग...

पीरटांड़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन, निर्भय शाहबादी के पक्ष में ग्रामीणों से वोट देने की अपील।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)--विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प सभा मे सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन गिरिडीह के प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहबादी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भारी मतों से जिताने की अपील की।पीरटांड़ प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र सोबरनपुर के हटिया टांड में आयोजित सभा को सबोधित करते हुए चम्पाई सोरेन ने जेएमएम एवं इंडि गठबंधन की सरकार पर  जमकर निशाना साधा।इस दरम्यान भारी संख्या में महिला पुरुष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार ने कुछ भी विकास का कार्य नही किया।सरकार ने साढ़े चार वर्ष सिर्फ लूटने और ठगने का काम किया है।जो भी काम सरकार दिखा रही वह मेरा पांच महीने का किया हुआ योजना का कार्य है। यही वजह से हमे सत्ता से हटाया गया।कहा कि मैया सम्मान योजना,शिक्षक भर्ती,सिपाही भर्ती सब मेरा देन है।कहा कि भाजपा का लहर है और कोल्हान में भाजपा बहुमत से जीत चुकी है।इसलिए 20 नवम्बर को भी एनडीए गठबंधन को ही वोट करें।इस दौरान उन्होंने गोगो दीदी योजना लागू करने,वृद्धा पेंशन 2500 करने,सस्ता गेस सिलेंडर देने,बालू फ्री करने,घुसपै...

ओमप्रकाश महतो ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

  पीरटांड़ (गिरिडीह) ---/-गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश महतो का जनसंपर्क अभियान शनिवार को पीरटांड़ के कई पंचायतों में चलाया गया। इधर शनिवार  को पीरटांड़ के खुखरा, मंजुरा,पालगंज,कुम्हारलालो, कठवारा, सहित कई  ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगो से मिलकर चुनाव में वोट दे कर जिताने की अपील की।इस दरम्यान ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना,और हर सम्भव मदद करने की बात कही। बताते चले कि पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश महतो अपने क्षेत्र में समाज सेवी के रूप में जाने जाते हैं।वही ग्रामीणों ने सहयोग करने का आश्वासन दिया।मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

गिरी वनवासी कल्याण परिषद ने पीरटांड़ में मनाया जनजातीय गौरव दिवस,

  पीरटांड़ ( गिरिडीह)--गिरि वनवासी कल्याण परिषद के द्वारा गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों तेलिया बहियार,डूमरडीह, दोन्दोसिमर,सिमरकोढी आदि में भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित कर किया गया।इस दरम्यान भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार केसरी,प्रखण्ड अध्यक्ष सह जिला कार्य समिति ग्रीष्म कुमार भक्त, जिला सचिव अमित कुमार  ,निशांत शर्मा,बबली देवी,नीलकंठ मल्लाह,भगीरथ पंडित आदि ने प्रकाश डाला ।साथ ही लोक जागरण अभियान के पत्रक को बांट कर वोट देने के लिए प्रेरित किया गया।मौके पर शनिचर मुर्मू,आरती देवी,सहित कई लोग उपस्थित थे।

निर्दलीय प्रत्याशी ने थामा जेएमएम का दामन।

गिरिडीह--/-गिरिडीह विधानसभा चुनाव में खड़े पीरटांड़ के निर्दलीय प्रत्याशी कैसर जमाल ने जेएमएम का दामन थाम लिया। अपने समाज के कुछ माननीय के कहने पर गुरुवार की रात को गिरिडीह बोडो में वर्तमान विधायक सह जेएमएम प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू के समक्ष जेएमएम की सदस्यता ले कर घर वापसी कर ली।बताते चलें कि चुनाव में मात्र पांच दिन ही बाकी है ऐसे में खुद चुनाव नही लड़कर जेएमएम में शामिल होना बहुत कुछ बताता है।हालांकि इस बाबत कैसर जमाल ने बताया कि अपने समाज के बड़े लोगो एवं अन्य के कहने पर ही वे जेएमएम में शामिल हुए हैं।कहा कि जेएमएम से कुछ बातों को लेकर नाराजगी चल रही थी जिसे सुदिव्य कुमार सोनू ने पूरा करने का आश्वासन दिया है।कहा सड़क,बिजली की सुधार ओर एक बैंक खेरपोका में खोलने की बात हुई है।इसी आश्वासन को लेकर दर्जनों समर्थकों के साथ जेएमएम में शामिल हुआ ।शामिल होने वालों में नूरुल हसन , रजाउल हक , आसिफ , अरशद जहीर, रबुल अंसारी, कुतुबुद्दीन, इरशाद, रसीद , समीर , जियाउद्दीन , हैदर, सगीर, असलम , मिन्हाज , सफिक आदि शामिल हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश महतो का सघन जनसंपर्क अभियान जारी।मिल रहा है लोगो का समर्थन

  पीरटांड़(गिरिडीह)----गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश महतो का जनसंपर्क अभियान लगातार पीरटांड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जारी है।इधर शुक्रवार को पीरटांड़ के सुदूरवर्ती क्षेत्र दतैलवा ,तुईयो,दुलवाडीह,बासोटांड,आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।इस दरम्यान ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना,और हर सम्भव मदद करने की बात कही।पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश महतो ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है।सड़क,स्वास्थ्य,बिजली, शिक्षा की स्थिति सही नही है।इन्ही सब समस्याओं को दूर करने के लिये चुनाव लड़ रहे हैं।बतया की लोगो का बहुत समर्थन मिल रहा है।मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण समर्थक मौजूद थे।

बाल दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक।

जागरूक करते संस्था के सदस्य पीरटांड़  (गिरिडीह) ----- बाल दिवस के शुभ अवसर पर  बनवासी विकास आश्रम द्वारा  उत्क्रमित उच्च विद्यालय कबरियाबेडा ,पीरटांड़,गिरिडीह में बाल विवाह, महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक विकास कुमार द्वारा बताया गया कि बाल विवाह एक अत्यंत ही गंभीर मुद्दा है। जिस पर रोक लगाने हेतु जमीनी स्तर पर लोगों को जागरुक करना  आवश्यक है। उन्होंने कहा शिक्षा एक अहम माध्यम है समाज में बदलाव लाने के लिए इसलिए बेटियों को शिक्षित एवं सशक्त बनाना होगा। समाज में बदलाव के लिए हम सभी को अपने-अपने नजरिया बदलना होगा और बच्चों के अधिकार के लिए मिल कर आवाज़ उठाना होगा।कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के मुकेश कुमार ने पोक्सो एक्ट,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम (PCMA) आदि के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दिया साथ ही टोल फ्री नंबर 1098,112 पर भी चर्चा किया। उन्होंने बताया कि आज झारखंड बाल विवाह के मामले में तीसरे स्थान पर आता। इसलिए बाल विवाह को दूर करने हेतु लड़कियों की शादी 18 वर्ष तथा लड़कों क...