पीरटांड़ में बीडीओ ने की समीक्षात्मक बैठक।लंबित कार्यो को जल्द पूरा करने का निर्देश
पीरटांड़ (गिरिडीह) --पीरटांड़ प्रखंड सभागार म मंगलवार को बीडीओ मनोज मरांडी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान मनरेगा योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी , एटीआर अपलोड, जॉब कार्ड मांग, लंबित योजनाओं एवं स्कीम क्लोजर से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को लंबित कार्यों में शीघ्र प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ई-चेकर एवं आवास पूर्णता से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। जिन आवासों का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके सत्यापन एवं रिपोर्ट शीघ्र अपलोड करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया गया।इसके अलावा सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों के पास लंबित प्रतिवेदनों की भी समीक्षा की गई। बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।बैठक में मनरेगा बीपीओ,अजय कुमार,अजित कुमार,सचिन साह, अरुण महतो,राजू साव सहित सभी विभागों के पदाधिकारी...