Posts

कायस्थों का होली मिलन समारोह 28 को

Image
जिला कोषाध्यक्ष आरकेवी  गिरिडीह// -- पीरटांड़ में कायस्थ समाज की संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृंद  के द्वारा एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष विशाल गौरव ( बम) ने की। इन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कायस्थ बृंद गिरिडीह की ओर से 28 फरवरी मंगलवार को जेपी नगर स्थित चित्रांश भवन, गिरिडीह में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कहा कि संस्था की ओर से हर वर्ष होली के अवसर पर समारोह आयोजित किया जाता है। उन्होंने  समाज के सभी  महिला, पुरुष एवं बच्चे  से अपील करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने की बात कही।

मधुबन में खेलो इंडिया वुमेन्स साइकलिंग प्रतियोगिता का आयोजन।सात राज्यों के कुल 120 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Image
 मधुबन(गिरिडीह)//-- युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित खेलो इंडिया वुमेन्स साइक्लिंग लीग जोन 3 प्रतियोगिता का आयोजन गिरिडीह जिले के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र मधुबन में शुरू हुआ जिसका समापन रविवार को किया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन के आदेश पर मधुबन की संस्था शास्वत ट्रस्ट के महामंत्री राज कुमार जैन अजमेर के निर्देश पर निहारिका भवन में सभी खिलाड़ियों की रहने व खाने की व्यवस्था की गई।गिरिडीह के मधुबन में शनिवार से शुरु हुए दो दिवसीय इंटरस्टेट सांईक्लिंग लीग प्रतियोगिता के पहले दिन  प्रतिभागी युवतियों में काफी जोश दिखा। 120 से अधिक प्रतिभागी इस दो दिवसीय साईकिल लीग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है।  जिसमें झारखंड समेत सात राज्यों मणिपुर, दिल्ली, उड़ीसा ,बिहार ,झारखण्ड आदि राज्यों से आई प्रतिभागियों ने साईकिल प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, प्रमुख सबिता टुडू, सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।उपस्थित मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर बेटियों के साईकिल प्रतियोगिता की शुरुआत की।प्रतियोगिता शुरुआत से पहले महिला एनसीसी कैडेटस के बैंड की धुन प

जैव विविधता को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण।

Image
गिरिडीह//--- वृक्ष है तो जीवन है।पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना है तो वृक्षारोपण करना होगा। इसी को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में झारखंड जैव विविधता पर्षद द्वारा जैव विविधता प्रबंधन समिति सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां प्रशिक्षण में विशेष तौर पर बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को दो दो पेड़ लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। बताया गया कि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर ग्रामीण विकास आश्रम देवघर ने वर्ष 2018 में गिरिडीह जिला के सभी पंचायतों में सात सदस्यीय जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया था। लेकिन कोरोना  के कारण समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण नहीं दिया जा सका था,जिसे इस बार शुरू किया गया है।प्रशिक्षक के रुप में पंचायती राज विभाग के प्रदीप कुमार चंद्रवंशी और अमित सिन्हा शामिल थे।प्रशिक्षण जैव विविधता प्रबंधन और रेकॉर्ड संधारण का दिया गया। साथ ही समिति के अध्यक्ष व सचिव को कार्य दायित्व का भी बोध कराया गया।वही प्रशिक्षण में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र तिवारी,केशव पाठक,मुखिया पति सुभा

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल

Image
घायल युवक गिरिडीह//  -- सोमवार को सड़क हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए।जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।घटना गिरिडीह डुमरी मुख्य पथ स्थित बड़ाकर पुल में ही हुई।घटना के वक्त उपस्थित स्थानीय युवकों एवं एक घायल के परिचित के सहयोग से घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।घायलों की पहचान छोटू पंडित एवं गोविंद मंडल के रूप में हुई है जो  गांडेय प्रखंड के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है  दोनों युवक बाइक से गिरिडीह की ओर जा रहे थे।अचानक पुल के पास अनियंत्रित होने से दोनों युवक गिर पड़े जिससे एक व्यक्ति को सर में चोट लगी जबकि दूसरे को हाथ पैर आदि जगहों में छोटे आई।
Image
गिरिडीह//--शनिवार को गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में महा शिवरात्रि   पूजा  के मौके पर  विभिन्न शिव मंदिरों में शिव पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।इसी क्रम में बराकर नदी तट स्थित शिव मंदिर,पालगंज स्थित शिव मंदिर , मधुबन,कुम्हारलालो, कठवारा,खुखरा,हरलाडीह बिशुनपुर सहित अन्य शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।वही कई मंदिरों में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।इधर कई शिव मंदिर से  शिव भक्तों द्वारा महा  शिवरात्रि   के शुभ अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली गई।पूरा क्षेत्र भगवान शिव पार्वती के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।बारात में शामिल सभी महिलाओं, पुरुषों और नन्हे बच्चों में भक्तिमय उमंग देखा गया।

ऋजुबालिका तीर्थ में समवशरण जिनालय की हुई प्रतिष्ठा

Image
  (गिरिडीह)//--24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की कैवल्य ज्ञान कल्याणक भूमि पर नवनिर्मित समवशरण मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को मनाया गया।प्रतिष्ठा महोत्सव का सारा विधिविधान आचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज एवं मोक्षानंद विजय जी महाराज के सानिध्य में किया गया।साथ ही अन्य कई मांगलिक कार्य भी किये गए।इस दरम्यान भारी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।पूरा क्षेत्र भगवान की जयकारे से गूँज उठा।बताते चले कि यह सारा कार्यक्रम जैन श्वेतांबर सोसाइटी मधुबन की आज्ञा से श्री जिन कल्याणक तीर्थोधार ट्रस्ट चेन्नई के द्वारा किया जा रहा है।       प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद श्री जिन कल्याणक तीर्थ उद्धार ट्रस्ट चेन्नई के द्वारा जैन श्वेतांबर सोसायटी के अध्यक्ष कमल सिंह जी रामपुरिया को तीर्थ सेवा शिरोमणि की पदवी प्रदान की गई साथ ही मोमेंटो प्रदान कर समानित किया गया।इसके अलावे ऋजुबालिका तीर्थ के प्रबंधक नेमचंद महतो,अमित गौतम को भी समानित किया गया।मौके पर ट्रस्ट के अजय चंद बोथरा,श्रोणिक कुमार सिंधी,दीपक बेगानी,संजीव पांडेय,संजय सिन्हा,उपस्थित थे।
Image
उद्धघाटन करते जन प्रतिनिधि  (पीरटांड़)//-- शनिवार को खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरपोका मोड़ में न्यू मुश्कान कलेक्शन, कपड़े दूकान का उद्घाटन खुखरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक,मुखिया सुनैना पाठक,खरपोका पंचायत मुखिया मोहम्मद तनवीर अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। साथ ही न्यू मुश्कान कलेक्शन संस्थान के संचालक शमीम अंसारी को सभी जनप्रतिनिधियों ने बधाई, शुभकामनाएं दिया। उदघाटन समारोह में रबुल अंसारी, महफूज़ अंसारी, विजय सिन्हा, मिन्नज अंसारी साग़र आदि कई लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।