Posts

झामुमो पीरटांड़ कमेटी ने नगर विकास मंत्री का मनाया गया जन्म दिवस

Image
पीरटांड (गिरिडीह)--  मधुबन गेस्ट हाउस में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पीरटांड के द्वारा झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। जिसमें पीरटांड प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू  के प्रेरणादायी आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। उपस्थित जनसमूह ने ईश्वर से अनंत सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीरटांड प्रखंड अध्यक्ष  बिरजु मरांडी, सचिव अखतर अंसारी, कोषाध्यक्ष अंबिका राय, बैद्यनाथ महतो, युवा मोर्चा के सचिव  राजेश सोरेन, शेखर महतो, विद्या भूषण मिश्र, व्यवसाय मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष  नवीन भदानी, प्रकाश कुमार, क्रिडा मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष ए. सईदी,  तनीर आलम, चिरकी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश,  शादाब आलम, डब्लू भदानी, सफदर अली, अमित ज...

प्रज्ञा केंद्र संचालक की मृत्य पर किया गया शौक व्यक्त।पीड़ित परिवार को दिया जाएगा आर्थिक मदद

Image
  पीरटांड़(गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में चतरा जिला के प्रज्ञा केंद्र संचालक की मृत्यु पर प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालक ने दुःख व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा।बताते चले कि चतरा जिला के मनकपुर पंचायत सचिवालय के प्रज्ञा केंद्र संचालक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पंचायत सचिवालय में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।आत्महत्या करने का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।शौक व्यक्त करने वालों में केशर जमाल,शेखर कुमार महतो,सोनू कुमार गुप्ता,रामा पंडित,समीर आलम,उमेश कुमार वर्मा,देवेश बक्सी,अनूप कुमार,मृत्युंजय गुप्ता, रामानुज कुमार ,रजाउल हक,अहबाब , हसन रजा सहित अन्य कॉमन सर्विस संचालक आदि शामिल थे।साथ ही सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक ने पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता करने की बात कही है।

झारखण्ड राज्य अराजपत्रित महासंघ के उप संघर्ष मंत्री बने पीरटांड़ निवासी सह सदर ब्लॉक के बीटीटी महादेव सेन।

Image
  बीटीटी महादेव सेन पीरटांड़ (गिरिडीह)--झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ संघ के अष्टम राज्य सम्मेलन में पीरटांड़ के महादेव कुमार सेन को उप संघर्ष मंत्री चुना गया। वे सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ के बीटीटी हैं। यह सम्मेलन जमशेदपुर में हुआ। इसमें महासंघ के संचालन के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।सम्मेलन में मुख्य संरक्षक, अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, उप महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रमंडलीय मंत्री और कार्यालय मंत्री के पदों पर भी चयन हुआ। इसी दौरान राज्य संघर्ष समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संघर्ष मंत्री और उप संघर्ष मंत्री के पद तय किए गए।महादेव कुमार सेन के उप संघर्ष मंत्री बनने पर झारखंड सहिया सामुदायिक स्वास्थ्य संघ ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में जीतू सिंह, बहादुर महतो बालेश्वर, अनुज कुमार, सहिया साथी रिंकु देवी, परमिला देवी, सहिया गुड़िया देवी, रिया देवी, रीता देवी, आशा देवी और नीलम देवी शामिल रहीं।

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

Image
  पीरटांड़ (गिरिडीह)--राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की है। यह परीक्षा केवल आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए होती है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति देना है। चयनित छात्रों को सालाना 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी।परीक्षा में पास होने वाले सभी छात्र कुडको मवि के हैं।  इनमें लक्खी कुमारी, पिता निरंजन प्रसाद महतो, रिया कुमारी -पिता अरुण कुमार गुप्ता, कुलदीप कुमार महतो-पिता सोहन महतो, सोनी कुमारी- पिता जितेंद्र महतो, अंजु कुमारी- पिता हेमलाल महतो और रूपा कुमारी-पिता रामलाल महतो शामिल हैं।विद्यालय के शिक्षक सुशील कुमार ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के बच्चे शिक्षा में आगे बढ़ रहे हैं। यह पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

गुणायतन परिसर में मंगल कलश सहित अन्य कई धार्मिक अनुष्ठान किया गया।

Image
  मधुबन (गिरिडीह)--जैनियों का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित   गुणायतन परिसर में बुधवार को मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गुणायतन जिनालय में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन का आयोजन कर किया गया।तत्पश्चात दोपहर को निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 समतासागर जी महाराज ससंघ,परम पूज्य मुनिश्री 108 पवित्रसागर जी महाराज ससंघ,पूज्य मुनिश्री 108 पूज्यसागर जी महाराज ससंघ,ज्येष्ठ श्रेष्ठ आर्यिका रत्न 105 गुरुमति माता जी ससंघ,आर्यिका रत्न 105 दृढ़मति माता जी ससंघ, आर्यिका रत्न 105 गुणमति माता जी ससंघ का पावन वर्षायोग मंगल कलश स्थापना संपन्न हुआ।वहीं युगश्रेष्ठ, संत शिरोमणी आचार्य भगवन श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के एवं आचार्य गुरुवर श्री 108 समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य एवं शिष्याएं 57 पिच्छी का संघ गुणायतन परिसर में विराजमान है।इस अवसर पर सुभाष जैन (सी. ई. ओ.) गुणायतन पूनम जैन गुणायतन द्वारा ध्वजारोहणकर्ता ,वहीं मंडप उद्घाटनकर्ता शिरोमणि संरक्षक अनिल जैन एवं  अमिता जैन - दुर्गापुर, मंगलाचरण - मोनिका सुहास  शाह – मुंबई, माताजी के ...

गिरी वनवासी कल्याण परिषद की बैठक।संथाल परगना में किये जा रहे हैं सामाजिक कार्य

Image
पीरटांड़--गिरि वनवासी कल्याण परिषद की एक बैठक  रविवार को पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पालगंज में  बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संघटन मंत्री प्रफुल अकांत उपस्थित हुए।इस बैठक में एकल विद्यालय के आचार्य को विशेष दिशा निर्देश दिया गया।इस दरम्यान गिरी वनवासी परिषद के कई सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में आये क्षेत्रीय संघठन मंत्री प्रफुल अकांत ने कहा कि गिरी वनवासी कल्याण परिषद का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज का उत्थान करना है।तभी देश का विकास हो सकता है।कहा परिषद के सहयोग से एकल विद्यालय भी चलाया जाता है जिसमे वैसे बच्चे जो विद्यालय नही जा पाते हैं।उन बच्चो को विद्यालय लाकर संस्कार देने का काम करती है।गिरी वनवासी परिषद संथाल परगना के क्षेत्र में कार्य कर रही है।इस दरम्यान परिषद की और से फसल का बीज वितरण किया गया। मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री कैलाश उराँव,प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य ग्रीष्म कुमार भक्त,जिला संघठन मंत्र...

योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर उत्तराने का निर्देश

Image
योजनाओं की समीक्षा करते बीडीओ   पीरटांड़--पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को बीडीओ मनोज कुमार मराण्डी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कि गई । बैठक में मनरेगा,आवास योजना, पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी द्वारा आवास योजना की समीक्षा कर संबंधित पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बीडीओ ने मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए शत-प्रतिशत पुरानी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया।वही बैठक में बीडीओ के अलावे सम्बंधित पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।