Posts

खुखरा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार।तीनो युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरमोरिया के रहनेवाले।

Image
 पीरटांड़ (गिरिडीह)--- गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच अभियान चलाया और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की।इस कार्रवाई के संबंध में रविवार को डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही भारी मात्रा में विदेशी शराब, नकद राशि और एक कार जब्त की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात खुखरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री के लिए एक कार से शराब पहुंचाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर खुखरा थाना क्षेत्र के  जमुआ टांड़ के पास कार  को रोका। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजालाल साव (उम्र 26 वर्ष), प्रदीप साव (उम्र 23 वर्ष) और परमे...

एकलव्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रौशन

Image
 पीरटांड ----पीरटांड़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पालगंज के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा किया है।इस प्रतियोगिता में विद्यालय के  छात्र मनोज हेम्ब्रम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊँची कूद में राष्ट्रीय स्तर पर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। मनोज की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय को गौरवान्वित किया, बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने गोला फेंक प्रतियोगिता में भी भाग लेकर पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र हासिल किया।वहीं विद्यालय की छात्राएँ हीरामणी कुमारी एवं उर्मिला हेम्ब्रम ने भी लंबी कूद और बाधा दौड़ में हिस्सा लिया तथा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।इन सभी छात्र-छात्राओं का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका कुमारी प्राची ने किया जिनके मार्गदर्शन में टीम ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।छात्रों की इस सफलता में प्रधानाध्यापक विक्की मिश्रा, शिक्षक ईशान तिवारी, प्रभात पासी, तानिया प्रमाणिक,विद्यालय छात...

पीरटांड़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, म.वि. खुखरा को मिला पहला स्थान

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह) --- प्रखंड संसाधन केंद्र पीरटांड़ में सोमवार को प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संकुलों से चयनित रसोइयों की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने विद्यालय मेनू के अनुसार व्यंजन तैयार कर स्टॉल पर प्रदर्शित किए। ज्यूरी सदस्य बीपीओ बसील मरांडी, संकुल साधन सेवी आशीष कुमार और मध्यान्ह भोजन ऑपरेटर चरकु हेम्ब्रम ने 100 अंकों के पाँच मानकों—रागी/मडुआ आधारित व्यंजन, नवाचार, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं साफ-सफाई—के आधार पर मूल्यांकन किया। परिणामस्वरूप मध्य विद्यालय खुखरा को प्रथम तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरना द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की सफलता में  अनीश अंसारी, जयप्रकाश नारायण, विजय रवानी, मनोज कुमार, नीरज सिंह, विकास कुमार, अजय मिश्रा आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

संस्था द्वारा विद्यालय में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, नुक्कड़ नाटक करके बताया नशा से होने वाले नुकसान

Image
  पीरटांड़ (गिरिडीह)---- पीरटांड़ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते नशे की समस्या को देखते हुए द लीड फाउंडेशन, गिरिडीह की ओर से नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।फाउंडेशन के पंकज कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार अलग-अलग स्कूलों और ग्रामीण इलाकों में चलाया जा रहा है, जिसमें छात्रों और ग्रामीणों को तंबाकू, गुटका और अन्य नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। जागरूकता संदेश को प्रभावी बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक, गीत और संवाद का सहारा लिया गया, ताकि लोग आसानी से समझ सकें और नशे के दुष्परिणामों को महसूस कर सकें।इसी के तहत मध्य विद्यालय पालगंज के परिसर एवं मुख्य चौक चौराहे पर भी कार्यक्रम चलाया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुखिया पति बिरजू साहू ने भी लोगों से नशा छोड़ने की अपील की और कहा कि स्वस्थ समाज के लिए नशामुक्ति बेहद जरूरी है।मौके पर फाउंडेशन के शिव सागर, राजू दास, प्रवीण विश्वकर्मा और मेनकी देवी सहित विद्यालय के शिक्षक मनोज सिंह,भैरव दास, रूपेश बक्सी,संजीव बर्णवाल सह...

पीरटांड़ में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियाँ

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस बड़ी उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता, हास्य-व्यंग्य प्रस्तुति, संगीत कार्यक्रम सहित कई आकर्षक गतिविधियाँ शामिल थीं।कार्यक्रम के दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय कुम्हरलालो तथा मॉडल विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों के जोश, प्रतिभा और रचनात्मकता ने पूरे समारोह को यादगार बना दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक संजय कुमार,शिक्षक अरविंद मिश्रा, सचिदानंद सिन्हा, मंजीत कुमार, रेणु बर्णवाल सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए बाल दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला।प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि बाल दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा का मंच बना, बल्कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

श्रीसेवायतन आरोग्य केंद्र की “मोबाइल मेडिकल यूनिट” सेवा शुरू

Image
  पीरटांड़-- जैनियों का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ मधुबन में विगत एक दशक से निःस्वार्थ आरोग्य सेवा दे रही संस्था श्रीसेवायतन न्यास ने  संस्था द्वारा संचालित श्रीसेवायतन आरोग्य केंद्र द्वारा पिछले दो दिनों पूर्व से निशुल्क मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा की शुरुआत की है।यह सेवा आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के पावन आशीर्वाद एवं मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज की प्रेरणा से प्रारंभ की गई है। इसका उद्देश्य शिखरजी क्षेत्र से सटे सुदूरवर्ती गांवों में गरीब, ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे और वृद्धजनों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना है।संस्था के अध्यक्ष  राजकुमार जैन अजमेरा ,महामंत्री  विजय पाण्डया ,और कोषाध्यक्ष देवेन्द्र अजमेरा  के निर्देशन में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने पहला निःशुल्क चिकित्सा शिविर पीरटांड़ प्रखण्ड के पालगंज ग्राम में आयोजित किया, जिसमें 78 मरीजों की जांच व उपचार किया गया। इसके अगले दिन खुद्दीसार ग्राम में दूसरा शिविर लगाया गया, जहाँ 89 मरीजों को निःशुल्क परामर्श, दवा और रक्त जांच की सुविधा दी गई।श्रीसेवायतन न्यास के प्रबंधक श्री कैलाश जैन एवं उनकी टीम ने शिविरों...

पीरटांड़ के पालगंज में भागवत कथा का आयोजन

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पालगंज स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में चल रहे कार्तिक उद्दयापन सह भागवत ज्ञान सप्ताह में भक्तिमय माहौल छाया हुआ है। वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य प्रशांत शास्त्री के मधुर वाणी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं।कथा के दौरान आचार्य शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में शांति, भक्ति तथा सद्गुणों का संचार होता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि कार्तिक माह में कथा श्रवण और दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है।मंदिर परिसर में भक्ति गीतों, कीर्तन और आरती से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु गहरी आस्था और उत्साह के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद मोहन प्रसाद, आलोक उपाध्याय, चंदन बक्सी,रूपेश बक्सी,सहित मंदिर के पुजारी श्वेतांक उपाध्याय, अंनत मिश्रा, अनुराग बक्सी,बबलू कुमार, आर्यन कुमार,प्रत्युष आदि का सराहनीय योगदान रहा।सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन हवन और भंडारे के साथ किया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस धार्मि...