राँची में टेलीग्राफ मीडिया और ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल ने छात्र छात्राओं को किया समानित
पीरटांड(गिरिडीह)--पीरटांड के पालगंज निवासी सहायक शिक्षक रूपेश कुमार बक्सी की बेटी अचला रानी बक्सी को राँची में टेलीग्राफ मीडिया की ओर से रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर समानित किया गया।बताते चलें कि झारखंड के 300 सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षा में 90%से अधिक अंक लाने वाले छात्र/छात्राओं को टेलीग्राफ मीडिया एवं ऑक्सफोर्ड स्कूल रांची के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बच्चों को मेडल , प्रशस्ति पत्र,तथा एक बुक दिया गया जिसमे बच्चों के अपने विचार प्रकाशित किए गए थे।इस भव्य कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए अचला रानी बक्सी को भी अपने माता पिता के साथ ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल रांची में आमंत्रित किया गया था जिसके तहत रविवार को सम्मानित किया गया।