जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात।घरों को तोड़ा,फसलों को किया बर्बाद।नगर विकास मंत्री पहुंचे ,पीड़ित परिवार से मिलकर सहयोग का आश्वासन दिया
पीरटांड़( गिरिडीह)-- गिरिडीह जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।सरिया प्रखण्ड में उत्पात मचाने के बाद पीरटांड़ में भी हाथियों का उत्पात चालू हो गया है।कुछ दिन पूर्व ही हाथियों ने कुम्हारलालो के बरमसिया में फसल को रौंद दिया वहीं तीन दिन पूर्व तुइयो में भी दो घरों को तोड़ डाला था।इधर शनिवार देर रात लगभग दस बजे लगभग 32 जंगली हाथियों के झुंड जिसमे आठ बच्चे भी शामिल हैं ने पीरटांड प्रखंड के पालगंज पंचायत के सुगवाटांड़ टोला में भी घुस कर जमकर उत्पात मचाया।इस दौरान गजराज के झुंड ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।साथ ही घर मे रखे अनाज को भी खा गया ओर बर्बाद कर दिया वही एक व्यक्ति के घर मे रखे धान ओर आलू के फसल को रौंद डाला।बताया गया कि हाथियों का झुंड शाम को पीरटांड़ के जलेबिया घाटी के पास था। वन विभाग के कर्मी नजर बनाए हुए थे लेकिन देर रात हाथियों का झुंड जंगल होते हुए सुगवाटांड़ घुस गया । हाथियों के आगमन से आसपास के ग्रामीण भी दहशत में है।स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दे गई।हालांकि सूचना मिलते ही नगर विकास मंत्री सह गिरीडीह विधायक सु...