Posts

फाइलेरिया मुक्त पंचायत के लक्ष्य को लेकर कुम्हारलालो में वर्कशॉप, मरीजों को वितरित की गईं MMDP किट्स

Image
पीरटांड़ --फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम द्वारा कुम्हारलालो पंचायत में एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया अनिता बर्णवाल ने की।कार्यक्रम के दौरान पंचायत में चिन्हित नौ फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी (MMDP) किट वितरित की गई, ताकि उन्हें घरेलू स्तर पर उपचार की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही, तीन से अधिक ग्रेड वाले मरीजों का विकलांगता प्रमाण पत्र पंजीकरण भी कराया गया, जिससे उन्हें आगे की स्वास्थ्य सुविधाएं व सरकारी लाभ मिल सके।वर्कशॉप में पिरामल फाउंडेशन से सुनील, सौरभ और रघुवेंद्र की उपस्थिति रही। प्रोग्राम ऑफिसर सुनील ने मरीजों और ग्रामीणों को घर पर किए जाने वाले व्यायाम एवं देखभाल के तरीकों की जानकारी दी, जिससे फाइलेरिया के दुष्प्रभावों को रोका जा सके।मुखिया अनिता बर्णवाल ने इस अवसर पर पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया और सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि "स्वस्थ पंचायत ही समृद्ध पंचायत का आधार है, और हम सब मिलकर फाइलेरिया को जड़ से...

खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता शुरू

Image
  पीरटांड़--खेलो झारखंड के अंतर्गत प्रखण्ड स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रखण्ड संसाधन केन्द्र पीरटांड़ के द्वारा शनिवार को मुख्यालय के समीप मैदान पर किया गया।इस दरम्यान पीरटांड़ के सभी विद्यालयों के बच्चों ने खेल खुद प्रतियोगिता में भाग लिया।इस दरम्यान राष्ट्रगान के साथ खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। अलग अलग आयु वर्ग के बच्चों के बीच अलग अलग खेल प्रतियोगिता  आयोजित की गई ।जिसमे मुख्य रूप से एक सौ और दो सौ मीटर की लंबी दौड़,बॉलीबाल, कब्बडी,शतरंज़ ,ऊंची कूद,लंबी कूद,खो खो,भाला फेंक,चक्का फेंक आदि खेल शामिल थे।सभी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसी के लेखापाल  टिंकू कुमार,शिक्षक रामकिंकर उपाध्याय,मनोज अग्रवाल,पुरन मांझी,शुशील कुमार,विधान सिंह, सफदर अली,महेंद्र प्रसाद,,सीआरपी आशीष कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही उपस्थित अतिथियों ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया।

पीरटांड़ में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम "पोषण भी, पढाई भी" सम्पन्न

Image
पीरटांड़(गिरिडीह)--पीरटांड़ बाल विकास परियोजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं के क्षमता विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम "पोषण भी, पढाई भी" का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दो बैचों में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रथम चरण (21-23 अगस्त 2025) में 50 सेविकाओं एवं द्वितीय चरण (28-30 अगस्त 2025) में 42 सेविकाओं ने हिस्सा लिया।प्रशिक्षण कार्यकम का आयोजन पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय सभाकक्ष में किया गया, जहाँ सेविकाओं को बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान अंचल अधिकारी-सह-बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्री हृषिकेश मराण्डी ने "पोषण भी, पढाई भी" कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।प्रशिक्षण में महिला पर्यवेक्षिकाओं अर्चना कुमारी, मनोरमा कुमारी, फरजाना प्रवीण एवं कंचन माला के साथ-साथ सेविकाओं सलोनी हेम्ब्रम, बिबियाना मुर्मू, मंजु हाँसदा, बबिता मंदिलवार, संगीता मुर्मू सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधान लिपिक मनोज रंजन एवं जितेन्द्र रजक भी मौजूद थे।इस...

पीरटांड़ सभागार में पंचायत उन्नती सूचकांक पर कार्यशाला का आयोजन

Image
 पीरटांड़(गिरिडीह)- पंचायतों के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में  पंचायत उन्नति सूचकांक  को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के वीएलई , पंचायत सेवक, मुखिया ,शिक्षा विभाग के कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी तथा स्वयं सेवक उपस्थित थे। प्रशिक्षक के रुप मे मौजूद पंचायत राज पदाधिकारी सचिन साह ने पंचायत उन्नति सूचकांक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सूचकांक पंचायतों के प्रदर्शन को आंकने और उनमें सुधार लाने का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए पंचायतें अपनी योजनाओं, कार्यों और संसाधनों के प्रबंधन का मूल्यांकन कर सकेंगी और बेहतर सेवा सुनिश्चित कर सकेंगी।प्रशिक्षण मे पंचायत उन्नति सूचकांक के विभिन्न घटकों  बुनियादी ढांचा, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण योजनाएं, डिजिटल साक्षरता, व अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि यह सूचकांक कैसे पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा, जिससे समावेशी विकास संभव हो सक...

स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया तिरंगा।कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

Image
  पीरटांड़ ((गिरिडीह)---- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शान से तिरंगा फहराया गया।इस अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख सविता टुडू ने तिरंगा फहराया।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर शशिकांत प्रसाद,पीरटांड़ थाना में थाना प्रभारी दीपेश कुमार,मधुबन थाना में थाना प्रभारी संजय यादव,खुखरा थाना में थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, हरलाडीह ओपी में ओपी प्रभारी दीपक कुमार,शिखरजी स्वच्छता समिति के कार्यक्रम में बीडीओ मनोज मरांडी ने झंडोतोलन किया।साथ ही विभिन्न सरकारी कार्यालय, पंचायत सचिवालय एवं विद्यालयों में तिरंगा लहराया गया।इधर खुखरा थाना मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी सुरजीत कुमार ,डीएसपी कौशर अली उपस्थित थे। इस अवसर पर कई खिलाड़ी को मैडल ओर प्रसस्ति पत्र देकर समानित किया गया।साथ ही बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल कूद के लिए भी प्रोत्साहित किया।

गिरि वनवासी कल्याण परिषद के द्वारा किया गया जलाभिषेक कार्यक्रम

Image
  पीरटांड़ (गिरिडीह)--- गिरि वनवासी कल्याण परिषद के द्वारा शुक्रवार को जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के तहत  बराकर नदी से  जल उठाकर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए बराकर शिव मंदिर में  कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तत्पश्चात परिसर में ही एक बैठक की गई। बैठक की शुरुआत परिषद के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित कर किया गया।इस दरम्यान परिषद के प्रांतीय महा समिति सदस्य ग्रीष्म भक्त, पंसस योगेंद्र तिवारी ,जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने कहा कि गिरी वनवासी कल्याण परिषद का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज का उत्थान करना है।तभी देश का विकास हो सकता है।साथ ही अन्य कई विषयों पर बातें कही। ।इस दौरान परिषद के जिला संगठन मंत्री दीपक सोरेन,जिला संच प्रमुख भगीरथ पंडित,धनबाद जिला संगठन मंत्री शिवलाल बेसरा,चिकित्सा प्रमुख नीलकंठ मल्लाह,कैलाश महतो,महिला प्रमुख बबली देवी,प्रिया देवी,ठंडी लाल टुडू,सुनीता देवी, बिमला देवी,कलावती देवी सहित आचार्य ,आचार्या, अंसकालीन,पूर्णकालिन सदस्य,तथा ग्रामीण उप...

झामुमो पीरटांड़ कमेटी ने नगर विकास मंत्री का मनाया गया जन्म दिवस

Image
पीरटांड (गिरिडीह)--  मधुबन गेस्ट हाउस में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पीरटांड के द्वारा झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। जिसमें पीरटांड प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू  के प्रेरणादायी आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। उपस्थित जनसमूह ने ईश्वर से अनंत सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीरटांड प्रखंड अध्यक्ष  बिरजु मरांडी, सचिव अखतर अंसारी, कोषाध्यक्ष अंबिका राय, बैद्यनाथ महतो, युवा मोर्चा के सचिव  राजेश सोरेन, शेखर महतो, विद्या भूषण मिश्र, व्यवसाय मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष  नवीन भदानी, प्रकाश कुमार, क्रिडा मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष ए. सईदी,  तनीर आलम, चिरकी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश,  शादाब आलम, डब्लू भदानी, सफदर अली, अमित ज...