Posts

Showing posts from June, 2025

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।

Image
मधुबन (गिरिडीह)--युग शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस महोत्सव सोमवार को मधुबन स्थित गुणायतन परिसर में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया ।संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य एवं शिष्याएं आचार्यश्री 108 समयसागर महाराज के आज्ञानुवर्ती,कार्यक्रम का पावन सानिध्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 समतासागर जी महाराज, पूज्य मुनिश्री पवित्रसागर जी महाराज, मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज, मुनिश्री अतुलसागर जी महाराज ससंघ आर्यिका 105 गुरूमति माता जी,आर्यिका 105 दृढ़मति माता जी, आर्यिका 105 गुणमति माता जी ससंघ (57 पिच्छी) के सानिध्य में अहले सुबह में गुणायतन जिनालय में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन का आयोजन किया गया।वही दोपहर को गुणायतन के प्रवचन हाल में भव्य कार्यक्रम  आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, संगीतमय आदि संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर महाराज की पूजन के साथ कि गई।तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं उपस्थित साधु संतों के द्वारा आचार्यश्री का गुणानुवाद रखा गया ...

विद्यालय परिवार ने पर्यारण सरंक्षण को लेकर किया पौधा रोपण ।

Image
 पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चिरकी में शनिवार को पर्यावरण सरंक्षण को  विद्यालय परिवार द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष मंदिलवार ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं के अभिभावकों के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर सभी छात्रों ने शिक्षक के निर्देश पर अपने घर से एक छोटा पौधा और जैविक खाद लेकर आये तथा विद्यालय परिसर के चारो तरफ पौधे लगाए ।इस अवसर पर छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।शिक्षक ने बताया कि बरसात के मौसम में वृक्षारोपण जरूर करना चाहिये।यह पर्यावरण सरंक्षण के लिए जरूरी  है।मौके पर विद्यालय के शिक्षक सहित अभिभावक गण भी उपस्थित थे।

अति प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पालगंज में मनाया गया रथयात्रा महोत्सव।पालगंज राजा ने 150 पूर्व मंदिर का किया था निर्माण

Image
  पीरटांड़ -गिरिडीह जिले का एकमात्र ऐतिहासिक तथा अति प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पालगंज से शुक्रवार को धूमधाम के साथ रथयात्रा महोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र स्वामी,तथा मैया सुभद्रा को रथ में बैठाकर रथयात्रा निकाली गई।जो पुरे गाँव का भ्रमण करते हुए तीनों भाई बहन अपने महादेव मंडा शिव मंदिर स्थित मौसीबाड़ी पहुंचे।बताया जाता है कि लगभग 150 वर्ष पूर्व से ही  पालगंज के राजा रनबहादुर सिंह के द्वारा जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया था।तब से लेकर अबतक पालगंज में रथयात्रा महोत्सव का आयोजन अनवरत होता आ रहा है।।वहीं रथयात्रा के पूर्व गुरुवार देर शाम के  संध्या आरती किया गया तो रात्रि में विशेष पूजा अर्चना के पश्चात् रात्रि मे विधि विधान के साथ बंस रोपण किया गया।वहीं शुक्रवार को मंदिर के गुंबद में ध्वजा रोहण किया गया तत्पश्चात भगवान की पूजा अर्चना के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी ,दहियोरी तथा पक्का कठहल कोआ दिया गया।तत्पश्चात भगवान को रथ में सवार कराकर पालगंज भ्रमण करते हुए भगवान महादेव मंडा स्थित शिव मंदिर यानी मौसी बाड़ी पह...

जलापूर्ति को सुदृढ करने के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

Image
  पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बने जल मीनारों से जलापूर्ति को सुचारू रूप से चलाने हेतु अब जनप्रतिनिधियों का सहारा लिया जाएगा।इसके पहले संवेदक के द्वारा कभी मुखिया सहित अन्य से निर्माण कार्य के समय परामर्श आदि नही लिए जाने से जल मीनार जैसे तैसे बनाया गया था जिसके कारण अधिकतर जलमीनार से जलापूर्ति भी नही हो रही है।इसी को लेकर गुरुवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता मोहन लाल मंडल तथा प्रमुख सबिता टुडू की उपस्थिति में बैठक कर जनप्रतिनिधियों से राय परामर्श लिया गया और खराब पड़े जलमिनारो को चालू करने का निर्णय लिया गया।जलसहिया के सहयोग से यह काम पूरा किया जाएगा।बैठक में कनीय अभियंता श्याम चंद्र साहा,जिला समन्वयक वीरेंद्र चंद्र मंडल,सुरेंद्र प्रसाद सिंह,शशांक कुमार,नरेश कुमार आदि लोग थे।

प्रशासन ने बालू लदे चार ट्रैक्टर को किया जब्त।

Image
   पीरटांड़(गिरिडीह)- पीरटांड़ अंचलाधिकारी गिरजानन्द किस्कू ने बुधवार की रात अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाते हुए बालू लदे कूल चार ट्रेक्टर क़ो जब्त किया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।बताया गया कि एनजीटी के रोक के बावजूद अवैध बालू परिवहन की सूचना पर अंचलाधिकारी ने छापेमारी अभियान चलाते हुए खुखरा थाना क्षेत्र से कूल चार ट्रेक्टर क़ो जब्त किया है। अंचलाधिकारी गिरजानन्द किस्कू ने बताया कि छापेमारी कर क्रम मे  चार ट्रेक्टर क़ो जब्त किया गया ।साथ ही कहा कि सभी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बताते चलें कि प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद बालू का उत्खनन नही रुक रहा है।बराकर नदी से बालू का उठाव कर सैकड़ो बालू लदे गाड़ियां पीरटांड़ ओर खुखरा थाना होते हुए धनबाद जाती हैं जहाँ बालू ऊंचे दामों में बेची जाती है।

पीरटांड़ प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन,कुल 15 यूनिट हुआ रक्तदान

Image
पीरटांड (गिरिडीह) - पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय व स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त दान किया गया।रक्तदान शिविर में बीडीओ मनोज मरांडी समेत कई अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजनों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया।इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने आमजनों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता पूरी होती है,बल्कि यह समाज एवं मानवता के प्रति एक बड़ी सेवा भी है।उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किए गए रक्त से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है।इस पुनीत कार्य में सभी को जुड़ रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया।इस  दौरान प्रमुख सविता टुडू,चिकित्सक शशिकांत कुमार,नाजीर अविनाश कुमार,खुशबू कुमारी,राजेश कुमार, दिनेश कुमार,आर्यन कुमार,नंदकिशोर साव,समेत प्रखंड के कर्मी व अन्य कई लोग मौजूद थे। रक्तदान करते बीडीओ 

पीरटांड़ में मनाया गया योग दिवस

Image
 पीरटांड़--पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायत सचिवालय, विद्यालय,एवं अन्य कई जगहों पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय पीरटांड़ में बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ गिरिजानंद किस्कू,प्रमुख सबिता टुडू की अगुवाई में योगाभ्यास किया गया।जहाँ मौजूद कर्मियों के साथ योग किया गया ।साथ ही योग से होने वाले लाभ को बताया।वहीं पंचायत सचिवालय में भी मुखिया की उपस्थिति में योग शिविर का आयोजन कर योग कराया गया। पालगंज पंचायत में मुखिया शशिबाला देवी,कुम्हारलालो में अनिता बर्णवाल, सहित अन्य पंचायत में भी मुखिया द्वारा योगाभ्यास कराया गया।योग दिवस के अवसर पर बीडीओ मनोज कुमार,सीओ गिरिजानंद किस्कू ने कहा कि योग करने से मानसिक ओर शारीरिक मजबूती मिलती है।योग अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।मौके पर मुख्य रूप से  अविनाश कुमार,जेई बिनोद हसदा,अमित सिन्हा, बिरजू साहू,रोजगार सेवक उमेश कुमार,शुभास कुमार,भोला साव,छोटी मल्लाह समेत कई लोग उपस्थित थे।

कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को मिला कंपनी में काम।कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ ने दिया प्रमाण पत्र।

Image
पीरटांड़ -पीरटांड़ में संचालित कल्याण गुरुकुल से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त 25 युवाओं को महाराष्ट्र के एक कंपनी में  नियोजित किया गया।इन सभी प्रशिक्षित युवाओं को पदाधिकारीयों ने प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दी।इस बाबत कार्यक्रम आयोजित कर इलेक्ट्रिक्शन में प्रशिक्षण प्राप्त  युवाओं को संबोधित करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि सभी युवा अच्छी नौकरी में जा रहे हैं।नौकरी में जाने के बाद भी सभी कल्याण गुरुकुल की निगरानी में रहेंगे ।वहीं बीडीओ मनोज मरांडी ने  कहा कि लगन और अनुशासन से काम करते हुए अपने जिला का नाम रोशन करें।अनुभव होने पर अन्य कंपनी भी ज्यादा सेलेरी देकर जॉब आफर करती है।सीओ गिरिजानंद किस्कू ने कहा कि जहां भी कार्य करे मन लगाकर काम करे।साथ ही अपने आसपास के बेरोजगार युवाओं को गुरुकुल से जोडे ,ताकि वो भी प्रशिक्षण लेकर काम कर सकें।साथ ही युवाओं को प्रोत्साहित भी किया।बताते चले कि झारखंड सरकार,कल्याण विभाग एवं पैन आई आई टी एलुमनाई रीच फॅार झारखंड फाउंडेशन द्वारा गिरीडीह स्थित पीरटांड में कल्याण गुरुकुल को स्थापित किया गया था।जिसमें बेरोजगार युवाओं त...

बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नही करने वाले पीरटांड़ के 74 शिक्षकों को शो कॉज।एक दिन का वेतन स्थगित किया जाएगा।

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ के 74 शिक्षको का एक दिन का वेतन या मानदेय स्थगित करने का आदेश प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने दिया है।बताते चले कि विभाग ने एक स्पष्टीकरण पत्र निकालते हुए कहा है कि बार बार कहने के बावजूद कई शिक्षक बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नही करते हैं।इसको लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा निर्णय लेते हुए 5 जून को बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस नही बनाने वाले अनुपस्थित पाए गए पीरटांड़ के 74 शिक्षकों का एक दिन का वेतन स्थगित करने की बात कही है।हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा निकाले गए पत्र में स्पष्टीकरण का जवाब देने की कोई समय सीमा नही दी है।इस बाबत कई शिक्षको का कहना है  बहुत से शिक्षक उस तिथि को बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस बनाये हैं और उसमें उपस्थित भी दर्ज है।इसके बावजूद उनके नाम पर स्पष्टीकरण निकाल दिया गया है।सहायक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि कई शिक्षको ने अनुपस्थिति की सूचना दी थी।लेकिन बिना स्पष्टीकरण मांगे सीधे एक दिन का वेतन स्थगित करने का आदेश सही नही है।इधर पीरटांड़ शिक्षा विभाग के बीपीओ भोला कुमार राय ने कहा कि सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।अगर किन्ही का प्रेजेंट है तो उनक...

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

Image
पीरटांड़-- पीरटांड़ प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में विद्यालय परिवार द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाले पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा मैट्रिक एवं इन्टर में उत्‌कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को बीडीओ मनोज कुमार मरांडी एवं सीओ ने समानित किया ।कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि बीडीओ एवं सीओ ने दीप प्रज्वलित कर किया।साथ ही पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र मन लगाकर पढ़े।साथ ही उच्च शिक्षा हेतु बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।समानित होने वाले मेट्रिक छात्रों में पुष्पा कुमारी,काजल कुमारी,विनय महतो,होलिका कुमारी,इंद्रदेव कुमार,लक्ष्मी कुमारी एवं इंटर में अभिषेक राय, सेजल कुमारी,देवरानी हेम्ब्रम,देवयानी हेम्ब्रम शामिल हैं।इन सभी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक आशीष मंदिलवार, शिक्षक संजीत सिन्हा सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक भी उपस्थित थे।

विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

Image
  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित मध्य विद्यालय पालगंज में विद्यालय परिवार द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं के लिए विदाई-सह- सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य विद्यालय पालगंज में पढ़ने वाले पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा मैट्रिक एवं इन्टर में उत्‌कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले क्रमशः इंटर कला में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान लाने वाली कुमारी ऋतम्वरा ,जिला में टॉप टेन में स्थान बनाने वालों में ऋषभ कुमार, पायल कुमारी, तथा मैट्रिक में स्कून टॉप करने वाली नन्दनी कुमारी, 8 वीं बोर्ड में स्कूल टॉप ब्यूटी कुमारी तथा कुछ वर्ष पूर्व +2 में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त अरुण मल्लाह को वि‌‌द्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। इसके तहत बच्चों को मेंडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया।  साथ ही मध्य विद्यालय पालगंज के सभी 8 वीं उत्तीर्ण छात्र छात्रामों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र देकर उच्च विद्यालय में नामांकन हेतु विदाई किया गया। इस विदाई सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया शशिबाला देवी, पंचायत समिति सदस्य योगेन्द्र तिवारी...

मैट्रिक जिला टॉपर स्मृति सिंह को गौसिया सेवा ट्रस्ट ने किया सम्मानित

Image
  पीरटांड़(गिरिडीह)-- गिरिडीह जिला के पीरटांड़ प्रखंड  स्थित पालगंज गाँव की स्मृति कुमारी सिंह को गौसिया सेवा ट्रस्ट कि ओर से समानित किया गया।बताते चले कि जैक मैट्रिक में    96.6 प्रतिशत अंक लाकर स्मृति कुमारी जिला टॉपर बनी थी  । उसकी को लेकर रविवार को गौसिया सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर गुलाम रहबर व कोषाध्यक्ष हाफिज तनवीर आलम ने शाल ,डायरी और पेन देकर सम्मानित कर के बच्ची  स्मृति कुमारी सिंह की हौसला अफजाई किया ।साथ ही आगे मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया ।ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि जहां शिक्षा की बात होगी वहां गौसिया सेवा ट्रस्ट कदम से कदम मिलाकर अगले पंक्ति में खड़ा होने का काम करेगी। साथ ही  साथ कहा की आजकल लड़कों को लड़कियों से सीख लेने की जरूरत है।साथ ही कहा कि  बेटियां बेटों से कम नहीं होटी है । बगैर शिक्षा के कोई भी लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता। मौके पर अन्य कई लोग उपस्थित थे

भाजपा नेता ने जिला टॉपर छात्रा को किया समानित

Image
 पीरटांड़ (गिरिडीह)--जेक की दसवीं बोर्ड में जिला टॉप करने वाली पीरटांड़ प्रखंड की स्मृति कुमारी को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा रविवार को उनके आवास पालगंज में जाकर समानित किया गया।समानित करने वालों में भाजपा के सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, अजय सिंह,संतोष राणा समेत प्रखंड व जिला स्तरीय नेता गण उपस्थित थे।बताते चलें कि स्मृति कुमारी मॉडल स्कूल की छात्रा है जो गिरिडीह जिला में बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर पूरे प्रखंड तथा परिवार का नाम रौशन की।इसी को लेकर रविवार को भाजपा द्वारा स्मृति कुमारी को शॉल व बुके देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नेता दिनेश यादव,श्याम प्रसाद ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि एक गाँव की बेटी गिरिडीह जिले में टॉप की है।वही बच्ची को उच्च शिक्षा हेतु भी प्रेरित किया।मौके पर स्मृति कुमारी के अलावे उनके पिता अशोक सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।