Posts

पीरटांड़ में सीएफटीयूआई की बैठक।श्रमिकों के हित को लेकर हुई चर्चा

Image
 पीरटांड़—पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन स्थित गेस्ट हाउस में कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया (सीएफटीयूआई) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह जिला समन्वयक शेखर महतो ने की।बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान कहा गया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा गिरिडीह जिले में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार सक्रिय भूमिका निभाएगा।मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह,केशर जमाल,रामा पंडित, लीलू महतो,उप प्रमुख महेंद्र महतो ,गोवर्धन रजक ,संतु पांडेय, अमित पांडे ,रीतलाल,समीर आलम, रामानुज शर्मा,सहित अन्य  कई  सदस्य उपस्थित थे।

मोक्ष नहीं तो मोक्षमार्ग तो है — मुनिश्री प्रमाणसागर गुणायतन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन

Image
मधुबन (गिरिडीह)---- विश्व प्रसिद्ध तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी की तलहटी में स्थित गुणायतन में सात दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का समापन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मोक्ष कल्याणक" के दिव्य अवसर पर सम्पन्न हुआ।गुणायतन मध्यभारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सात दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश, विशेषकर सिंगापुर और मलेशिया से पधारे जैन श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भक्ति का अनुपम आनंद लिया।अंतिम दिवस प्रातःकाल कैलाश पर्वत से भगवान के मोक्षगमन का मनोहारी एवं भावविभोर कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान भगवान के शरीर के कपूर की भांति विलीन होने तथा अग्निकुमार देवों द्वारा अंतिम संस्कार की झांकी ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया अंत में हवन के माध्यम से आहुतियां देकर के इस महायज्ञ का समापन हुआ एवं रथ यात्रा निकाली गई जो कि प्रमुख मार्ग से होती हुई वापिस गुणायतन परिसर में आई सभी नव प्रतिष्ठित भगवान का अभिषेक हुआ इस अवसर पर सभी त्यागी वृति वहने उपस्थित थी।धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुन...

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

Image
  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

स्वयं को जानो, जागो, ध्याओ और पाओ — यही साधना की पूर्ण यात्रा : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज

Image
पीरटांड़ ( गिरीडीह)---- श्री सम्मेदशिखर तीर्थ पर आयोजित प्रातःकालीन धर्मसभा में गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि धर्म के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले यह जानना आवश्यक है कि “मैं कौन हूँ? मेरी वास्तविक पहचान क्या है?” जब व्यक्ति अपने भीतर झांकता है और अपने भावों को पढ़ता है, तब वह अपने दोषों और गुणों को समझता है, तभी साधना का मार्ग खुलता है। मुनि श्री ने कहा कि जब तक हम अपने आपको नहीं जानेंगे, तब तक अपने वास्तविक स्वरूप को नहीं पहचान सकते। हम धर्म के क्षेत्र में पूजा, पाठ, जप, तप, व्रत आदि बहुत करते हैं, पर यदि इन सबके बीच स्वयं को ही न पहचाना, तो यह साधना अधूरी रह जाती है। साधना की दिशा में सबसे पहले अपने आपको जानना आवश्यक है। जानने के पश्चात — जानो, जागो, ध्याओ और पाओ — ये चार शब्द जीवन को परिवर्तित कर देते हैं।उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने स्वरूप को समझो — “मैं केवल शरीर नहीं, एक चेतन आत्मा हूँ।” फिर अज्ञान और प्रमाद से जागो, अपने भीतर की सजगता को जगाओ। इसके बाद अपने शुद्ध स्वरूप का चिंतन-मनन करो और उसी में स्थिर होने का अभ्यास करो। तब आत्मिक शांति और क...

साधु की साधना और श्रावक की आराधना से आगे बढ़ता है धर्म मार्ग : मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज

Image
मधुबन (गिरिडीह)----  विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिखर जी मधुबन स्थित गुणायतन में आयोजित प्रवचन सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि धर्म की सशक्त परंपरा साधु की साधना और श्रावक की आराधना के समन्वय से ही आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि साधु अपनी तपस्या, संयम और आत्मशुद्धि से धर्म का आदर्श प्रस्तुत करता है, जबकि श्रावक श्रद्धा, सेवा, दान और सहयोग के माध्यम से उस आदर्श को समाज में स्थापित करता है। जब ये दोनों प्रवाह एक साथ चलते हैं, तभी धर्म का मार्ग सुदृढ़, प्रभावी और स्थायी बनता है।यह जानकारी गुणायतन मध्यभारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन ने देते हुए बताया कि मुनि श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि केवल साधु की साधना पर्याप्त नहीं होती, क्योंकि साधना प्रेरणा देती है पर उसे समाज में फैलाने का कार्य श्रावक करता है। उसी प्रकार यदि केवल आराधना हो और साधना का आदर्श न हो तो आराधना औपचारिक बनकर रह जाती है। इसलिए धर्म की प्रगति के लिए साधना और आराधना दोनों का संतुलन आवश्यक है।मुनि श्री ने धर्म के वास्तविक स्वरूप को स्पष्ट करते हुए कहा कि धर्म बाहरी आडंबर या प्रदर्शन का व...

फरार गैंगरेप आरोपी के घर चिपकाया गया इश्तेहार, पुलिस ने तेज की कार्रवाई

Image
  पीरटांड़ (गिरिडीह) --- पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे अभियुक्त दिलीप टुडु (पिता–किस्टु टुडु), ग्राम मंझलाडीह के घर एवं क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया। पुलिस ने आरोपी को जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी के घर तथा चौक चैराहा पर इश्तेहार दिया गया है।जिसमे न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की बात कही है।ज्ञात हो कि 25 जनवरी को हरलाडीह में आयोजित जतरा मेला देखकर लौट रही दो नाबालिग युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष जांच टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की थी।इस कार्रवाई में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनमें चार नाबालिग शामिल थे। नाबालिग आरोपियों को रिमांड होम, रांची एवं  चार अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।वहीं एक अन्य आरोपी दिलीप टुडु फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इश्तेहार चि...

तीर्थराज सम्मेदशिखर में ऐतिहासिक दीक्षा समारोह, तीन साधक बने मुनिराज

Image
मधुबन (गिरीडीह:) ---- श्री सम्मेदशिखर जी की पावन वंदनीय भूमि पर शनिवार को एक ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ, जब मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने भव्य धार्मिक वातावरण में तीन साधकों को निर्ग्रंथ जैनेश्वरी मुनि दीक्षा प्रदान की। दीक्षा प्राप्त करने वालों में ब्रह्मचारी सारांश भैया, क्षुल्लक समादर सागर तथा बाल ब्रह्मचारी रुपेश भैया शामिल हैं, जो क्रमशः मुनि श्री 108 सारसागर महाराज, मुनि श्री 108 समादरसागर महाराज एवं मुनि श्री 108 रुपसागर महाराज बने।दीक्षा उपरांत अपने संबोधन में मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि साधु जीवन का लक्ष्य संसार के आकर्षणों से ऊपर उठकर आत्मशुद्धि एवं मोक्ष मार्ग का साधन करना है। उन्होंने कहा कि साधु को न तो पूजा की इच्छा रखनी चाहिए और न ही सम्मान या आलोचना से प्रभावित होना चाहिए, बल्कि 28 मूलगुणों एवं पंचाचार का पालन ही उसका वास्तविक धर्म है।उन्होंने भगवान महावीर, आचार्य कुंदकुंद एवं आचार्य विद्यासागर महाराज की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि साधु का जीवन पूर्ण संयम और तप का प्रतीक होता है।कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2019 में नेमावर में आचार्य विद्यासागर महाराज से...

पीरटांड़ में पंचायत वीएलई की डिविजनल मीटिंग आयोजित

Image
पीरटांड़ -- पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी पंचायत सचिवालय में पंचायत वीएलई  के साथ डिविजनल मीटिंग सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में डिवीजनल मैनेजर अनिमेष चटर्जी, सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रूपेश कुमार, डिजिटल पंचायत मैनेजर रमेश कुमार, डीएचसी अमन मंडल एवं ब्लॉक मैनेजर अज़ीज़ हसन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वीएलई के साथ वन-टू-वन इंटरैक्शन कर उनके ट्रांजेक्शन स्टेटस, कार्य संचालन तथा विभिन्न सेवाओं जैसे डीएसपी, आईआरसीटीसी, बैंकिंग और टेली-लॉ आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मैनपावर डाटा एंट्री, सीएससी वाई-फाई चौपाल एंट्री एवं लंबित कार्यों की समीक्षा भी की गई।बैठक में पंचायत स्तर पर आ रही समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी वीएलई को न्यूनतम ट्रांजेक्शन बनाए रखने तथा सेवाओं को सक्रिय रूप से संचालित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सोनू कुमार गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित,शेखर महतो,केशर जमाल,देवेश बक्सी, रामानुज ,जयकिशोर मरांडी, अनूप कुमार, तुलसी पंडित,अमर कुमार, सहित कई वीएलई मौजूद थे।

दीक्षा केवल भेष नहीं, जीवन की दिशा परिवर्तन है : मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज

Image
मधुबन (गिरिडीह)-- :  विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने गुणायतन के नवीन जिनालय स्थित सभा मंडप में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “दीक्षा लेना केवल वेश परिवर्तन नहीं, बल्कि जीवन की दिशा बदलने का संकल्प है।” उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल भोग-विलास नहीं, बल्कि संयम, तप और त्याग के मार्ग पर अग्रसर होना है। यह दुर्लभ मानव जीवन मोक्षमार्ग की प्राप्ति के लिए मिला है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए।मुनि श्री ने कहा कि भोग-विलास से क्षणिक सुख तो मिल सकता है, लेकिन स्थायी शांति नहीं। इससे मन में आसक्ति और अशांति बढ़ती है। व्यक्ति हमेशा “थोड़ा और” की चाह में उलझा रहता है, जिससे तृष्णा कभी समाप्त नहीं होती और संतोष दूर होता जाता है।उन्होंने कहा कि श्रद्धालु केवल दीक्षा देखने नहीं, बल्कि अपने भीतर वैराग्य जागृत करने के लिए आएं। यदि दीक्षा से मन में वैराग्य उत्पन्न हो जाए, तो ही यहाँ आना सार्थक है।गुणायतन मध्यभारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि 18 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकलेगी तथा 10 बजे से पावन ती...

श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थराज पर मुनि संघ की भव्य मंगल अगवानी, गुणायतन बना आत्मजागरण का प्रेरक केंद्र

Image
मधुवन (गिरिडीह)----  श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थराज पर गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज एवं मुनि श्री संधान सागर महाराज ससंघ की मंगल अगवानी गुणायतन एवं सेवायतन परिवार द्वारा मधुवन मोड़ से भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुई। लगभग 4 किलोमीटर लंबी यह शोभायात्रा प्रातः 7:30 बजे प्रारंभ होकर 9:30 बजे गुणायतन परिसर पहुँची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ मुनि संघ का पाद प्रछालन एवं मंगल आरती कर अभिनंदन किया।इस अनुपम यात्रा में श्री सम्मेदशिखर तीर्थराज पर विराजमान आचार्य ज्ञेयसागर महाराज, मुनि श्री आदिसागर, मुनि श्री भवसागर, मुनि श्री प्रकल्प सागर, मुनि श्री नियोग सागर, मुनि श्री निष्पक्ष सागर सहित आचार्य संभव सागर महाराज संघस्थ आर्यिका चैतन्यमति माताजी ससंघ एवं आर्यिका शुभमति माताजी ससंघ सहित ईसरी आश्रम के सभी त्यागी वृति सहित सकल दि. जैन समाज मधुवन ने बेंड बाजों के साथ मुनि श्री की भव्य मंगल अगवानी की, इस शोभायात्रा  समूचा झारखंड ही उतर आया, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गोमिया, साड़म, पेटरवार सहित विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु सम्मिलित हुए। वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल...

हनुमान जयंती को लेकर पालगंज में बैठक, कमेटी का गठन

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह) //- प्रखंड के पालगंज स्थित मथानी चौक मंदिर परिसर में हनुमान जयंती के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया।कमेटी में अध्यक्ष के रूप में रवि रंजन सिन्हा,उपाध्यक्ष सजीत सिंह, सचिव देवेश बक्सी ,उपसचिव मयंक बरनवाल,प्रशान्त तिवारी तथा कोषाध्यक्ष भोला साव का चयन किया गया। वहीं संरक्षक के रूप में नकुल साव, संजय बरनवाल, रवि रंजन सिंह, गौतम गोस्वामी,पंडित रामकिंकर उपाध्याय,कार्तिक रवानी, अभिमन्यु कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनमोल कुमार, सागर कुमार, युवराज सिंह, पंकज साव, रवि रवानी, प्रियांशु कुमार, छोटेलाल साव, शिवा साव, शुभम कुमार और भास्कर गोस्वामी सहित कई अन्य लोगों को शामिल किया गया।बैठक के दौरान हनुमान जयंती के आयोजन, पूजा-अर्चना एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसकी तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी।मौक़े पर अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

Image
  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

भव्य कलश यात्रा के साथ पंच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ

Image
  पीरटांड़ (गिरिडीह)--- पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज में श्री श्री 108 हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में 151 महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर भाग लिया।कलश यात्रा की शुरुआत मथानी चौक स्थित हनुमान मंदिर से हुई। गाजे-बाजे और जय श्रीराम के नारों के बीच श्रद्धालुओं का जत्था कुलमती नदी तक पहुंचा। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित दीनदयाल  पाठक,रामकिंकर उपाध्याय  जी द्वारा विधि-विधान से कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद श्रद्धालु जल से भरे कलश लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे, जहां महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत की गई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पांच दिनों तक प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन और शाम को श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य अलकेश शरण पराशर द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पालगंज और आसपास के गांवों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधि...

मरांग बुरु पारसनाथ में आदिवासी समुदाय का प्रमुख प्रकृति पर्व बाहा पूरे पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

Image
  पीरटांड़ (गिरिडीह)। मरांग बुरु पारसनाथ में आदिवासी समुदाय का प्रमुख प्रकृति पर्व बाहा पूरे पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आने वाले थे लेकिन वे उपस्थित नही हो पाए। वही विशिष्ट अतिथि के  रूप से पर्यटक मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू,एवं मंत्री फागु बेसरा,घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन उपस्थित  हुए।जहां इनका स्वागत पारंपरिक रीतिरिवाज से किया गया।इस दरम्यान मरांग बुरु पारसनाथ स्थित दिशोम मांझी थान में  विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में राज्य पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू  ने कहा कि बाहा पर्व प्रकृति, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का प्रतीक है। राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।कहा कि अपनी धर्म अपने संस्कृति अपनी धार्मिक स्थल को बचाने के लिए जिस हैसियत से लड़ना...

कोयवा टांड़ में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, दो दिनों के लिए काम बंद

Image
पीरटांड़(गिरिडीह)---पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत कोयवाटांड़ में पालगंज बरही टोला से कोयवा टांड़ तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया। सड़क निर्माण को लेकर विवाद बढ़ने पर पीरटांड़ थाना के थाना प्रभारी दीपेश कुमार मौके पर पहुंचे। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि पंसस योगेंद्र तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साहू तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी उपस्थित थीं। जानकारी के अनुसार, सड़क का निर्माण कुछ दूरी तक पूरा हो चुका है, जबकि लगभग एक किलोमीटर हिस्सा अभी बनना बाकी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे सड़क निर्माण के पक्ष में हैं, लेकिन निर्माण कार्य उनके द्वारा सुझाए गए रास्ते से ही होना चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क को पहाड़ी के पीछे से घुमाकर बनाया जा रहा है, जो उनकी मांग के अनुरूप नहीं है।वहीं ठेकेदार संजीव कुमार का कहना है कि वन विभाग द्वारा जारी एनओसी के आधार पर ही सड़क निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभागीय स्वीकृति के अनुरूप ही कार्य किया जा रहा है।विरोध बढ़ने पर पीरटांड़ पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। प्रशासन की ओर से दो ...

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से नाराज आदिवासी समाज मे आक्रोश।जुलूस की शक्ल में पहुंचे थाना ।प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।एसडीपीओ ने दिया आश्वासन जल्द होगी गिरफ्तारी।

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह) --- पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र में बीते 25–26 जनवरी की देर रात दो नाबालिग आदिवासी युवतियों के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को आदिवासी समाज की ओर से जोरदार विरोध रैली निकाली गई। यह रैली एक सप्ताह पूर्व हुई घटना को लेकर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने के खिलाफ थी।रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए गिरिडीह प्रशासन और हरलाडीह पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। रैली के बाद भारी भीड़ हरलाडीह ओपी गेट के पास जमा हो गई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने आदिवासी जतरा ड्रामा बंद करो,बलात्कारियों को अविलंब गिरफ्तार करो,गिरिडीह पुलिस होश में आवो ,दोषियों को फांसी दो,संथाल समाज की इज्जत से खिलवाड़ बंद करो,और थाना प्रभारी मुर्दाबाद जैसे तीखे नारे लगाए।आक्रोशित लोगों का कहना था कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता...

पीरटांड़ प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन ने दिया मुआवजा

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह)**--- पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। टुंडी के रास्ते क्षेत्र में पहुंचे जंगली हाथियों ने बीते कुछ दिनों में एक बार फिर कई गांवों में जमकर तोड़फोड़ मचाई है, जिससे लोगों की जान-माल को भारी नुकसान पहुंचा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों ने तुइयो एवं बदगावां गांव में कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हाथियों की मौजूदगी से गांवों में अफरा-तफरी मच गई। हाथी की आवाज सुनते ही लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में डर व्याप्त है। कई गांवों में लोग पूरी रात जागकर किसी तरह अपनी जान-माल की सुरक्षा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली हाथियों को जल्द से जल्द जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बहाल हो सके और किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।इधर मंगलवार को प्रशासन की ओर से हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त मकानों के लाभुकों को सहायता प्रदान की गई। इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने तुइयो पंचायत की मंझली देवी तथा बदगावां पंचायत...

बीडीओ पीरटांड़ ने दिव्यांग बुजुर्ग को अपने कार्यालय में दिया कंबल

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह)*--- प्रखंड कार्यालय में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जब पीरटांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी ने एक दिव्यांग बुजुर्ग को अपने कार्यालय में कंबल प्रदान किया। ठंड के मौसम को देखते हुए बीडीओ द्वारा यह पहल की गई, जिससे बुजुर्ग को ठंड से राहत मिल सके।बीडीओ ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति परेशान न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। 

पीडीएस दुकानदारों को मिला नया ई पॉश मशीन।राशन वितरण में होगी सुविधा

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह)**---/-पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली  संचालकों के बीच नए ई-पॉश मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि नए ई-पॉश मशीन से राशन वितरण व्यवस्था और अधिक सुगम व पारदर्शी होगी।अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में उपयोग में लाए जा रहे ई-पॉश मशीन में 2जी इंटरनेट कनेक्शन था, जिसके कारण अक्सर नेटवर्क की समस्या उत्पन्न होती थी। अब नए मशीन में 4जी इंटरनेट कनेक्शन जोड़ा गया है, जिससे राशन वितरण के दौरान होने वाली तकनीकी परेशानियों से काफी हद तक निजात मिलेगी।कार्यक्रम में पीरटांड़ प्रमुख सबिता टुडू, बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ ऋषिकेश मरांडी, उप प्रमुख महेंद्र महतो, एमओ, पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र तिवारी, केशव पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।वहीं जन वितरण प्रणाली दुकानदारों में राधेश्याम मदक,दिगम्बर सिंह,भोला राम ,राजेश कुमार समेत प्रखंड के कई पीडीएस संचालक कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी दुकानदारों ने नए ई-पॉश मशीन मिलने पर खुशी जताई और कहा कि इससे उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारू रूप स...

पीरटांड़ में बीडीओ ने की समीक्षात्मक बैठक।लंबित कार्यो को जल्द पूरा करने का निर्देश

Image
पीरटांड़ (गिरिडीह) --पीरटांड़ प्रखंड सभागार म मंगलवार को बीडीओ मनोज मरांडी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान मनरेगा योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी , एटीआर अपलोड, जॉब कार्ड मांग, लंबित योजनाओं एवं स्कीम क्लोजर से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को लंबित कार्यों में शीघ्र प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ई-चेकर  एवं आवास पूर्णता से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। जिन आवासों का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके सत्यापन एवं रिपोर्ट शीघ्र अपलोड करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया गया।इसके अलावा सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों के पास लंबित प्रतिवेदनों की भी समीक्षा की गई। बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।बैठक में मनरेगा बीपीओ,अजय कुमार,अजित कुमार,सचिन साह, अरुण महतो,राजू साव सहित सभी विभागों के पदाधिकारी...